सख्त चेकिंग में फंसा चाइनीज मांझा तस्कर छह बोरे चकरी जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान एक ईको कार से भारी मात्रा में चाइनीज मांझा (चकरी) बरामद किए गए। पुलिस ने कार सहित माल जब्त कर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
टीआई अनिल गुप्ता के मुताबिक टीम कल नियमित चेकिंग पर थी। एक ग्रे रंग ईको कार संदिग्ध हालत में दिखाई दी। तत्काल कार (एमपी 09 सीएफ 6704) को रोककर तलाशी ली।
छह बोरे चाइनीज मांझा मिला। प्रत्येक कट्टे में सैकड़ों चकरी भरी थीं, जिन्हें देख पुलिस भी चौंक गई। आरोपी रवि पिता कैलाश राजानी (25) निवासी खातीवाला टैंक को हिरासत में लिया।
पूछताछ में सामने आया आरोपी मूल रूप से शाजापुर का है। 6 महीने से खातीवाला टैंक क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने चाइनीज मांझा से भरी ईको कार को भी जब्त कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया प्रतिबंधित माल अहमदाबाद से लाया था।
इरादा शहर में चाइनीज मांझा बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का था। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। चाइनीज मांझा की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। बरामद मात्रा से साफ है आरोपी बड़े स्तर पर बिक्री की तैयारी में था।
कई की जान गई, तो कई हो चुके घायल
उल्लेखनीय है चाइनीज मांझा से कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद कुछ लोग ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में इस खतरनाक और प्रतिबंधित मांझे का अवैध कारोबार कर रहे हैं।
पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है चाइनीज मांझा बेचने या रखने वालों पर कड़ी नजर है। कोई भी इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!