जानलेवा बना चाइनीज मांझा: चपेट में आए 4 लोग; युवक का गला कटा, एक को आए 8 टांके
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा लोगों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है। बुधवार को महज कुछ घंटों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इन हादसों में किसी का गला कटा तो किसी के चेहरे पर गहरे जख्म आए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बाइक सवार का गला कटा
पहली घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र के तीन इमली इलाके की है। यहां बाइक से जा रहे हेमराज रविंद्र चौरसिया अचानक सड़क पर चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। मांझे से उनका गला कट गया और सड़क पर खून बहने लगा।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। घायल हेमराज 115, चांदमारी ईंट का भट्टा के निवासी हैं और एक पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। वे ड्यूटी खत्म होने के बाद मांगलिया स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।
दूसरा मामला
दूसरा हादसा परदेशीपुरा क्षेत्र के नंदानगर इलाके में हुआ। यहां रहने वाले महेश सोनी को चाइनीज मांझे से गले में गंभीर चोट आई। उन्हें भी इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूध बांटने जा रहे युवक को आए 8 टांके
तीसरी घटना जूनी इंदौर से सामने आई। प्रेम भंडारी, निवासी तिल्लौर, रोज की तरह दूध बांटने जा रहे थे। जूनी इंदौर ब्रिज से गुजरते समय अचानक बाइक के सामने मांझा आ गया। बचाव के प्रयास में उनके गले के पास गहरी चोट लगी और 8 टांके लगाने पड़े।
चेहरे पर आई गंभीर चोट
चौथी घटना रामानंद नगर की है, जहां माधव वसुनिया, पिता घनश्याम वसुनिया, के चेहरे पर चाइनीज डोर से गंभीर चोट आई। उन्हें करीब 10 टांके लगाए गए। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, बाद में निजी अस्पताल रेफर किया गया।
माधव ने बताया कि वह खुद पतंग खरीदने जा रहे थे, तभी अचानक सामने से मांझा आ गया। बचने की कोशिश में उनकी दाढ़ी पूरी तरह कट गई।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!