चाइनीज मांझे ने फिर बरपाया कहर: प्रशासन की सख्ती के बावजूद नहीं थम रहे हादसे; युवक गंभीर रूप से घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में चाइनीज मांझे से होने वाले हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर कई लोग इस जानलेवा मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।
इसके बावजूद खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में चाइनीज मांझे से बुधवार को कुछ ही घंटों में चार लोगों का गला कट गया।
पुलिस कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहे हादसे
पुलिस और प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद शहर में खुलेआम इसका इस्तेमाल लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।
तीन इमली ब्रिज पर युवक हुआ हादसे का शिकार
पहला हादसा भंवरकुआ थाना क्षेत्र के तीन इमली ब्रिज का है, जहां एक युवक बाइक से जाते समय अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझे से युवक का गला गहराई तक कट गया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान हो गया।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान हेमराज रविन्द्र चौरसिया के रूप में हुई है। वह 115 चांदमारी ईंट का भट्टा का निवासी है और पेट्रोल पंप पर काम करता है।
दूसरा हादसा परदेशीपुरा में हुआ। यहां नंदानगर निवासी महेश सोनी को चाइनीज मांझे से गले में चोट आई है। उन्हें किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीसरी घटना जूनी इंदौर से सामने आई है। घायल प्रेम भंडारी, निवासी तिल्लौर है, जो दूध बांटने का काम करता है। जूनी इंदौर ब्रिज से जाते समय अचानक बाइक के सामने डोर आ गई। उन्होंने अपना बचाव किया, जिसमें गले के पास चोट लग गई। हादसे में उन्हें 8 टांके आए हैं।
चेहरे पर आई गंभीर चोट
चौथा मामला रामानंद नगर में रहने वाले माधव पुत्र घनश्याम वसुनिया चाइनीज डोर की चपेट में आने से घायल हो गए। उन्हें चेहरे पर चोट लगी, करीब 10 टांके आए हैं।
उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह निजी अस्पताल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, वह खुद पतंग लेने जा रहे थे, तभी सामने से डोर आ गई। उसने बचने की कोशिश की, लेकिन दाढ़ी पूरी तरह कट गई।
बाज नहीं आ रहे पतंगबाज
सीतलामाता बाजार व शक्कर बाजार क्षेत्र की बिल्डिंग से चाइनीज मांझे से उड़ रही पतंगों की रहवासियों ने की शिकायत।
खुलासा फर्स्ट लगातार कर रहा खबरें प्रकाशित
खुलासा फर्स्ट आम लोगों को जागरूक करने के लिए जानलेवा चाइनीज मांझे से जुड़ी खबरें लगातार प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!