लोन दिलाने के नाम पर ठगी: तनाव में युवक ने किया सुसाइड; जहर खाकर दी जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ठगी का शिकार हुए एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय शैलेंद्र जाटव के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के दौरान एम्स भोपाल में रविवार को मौत हो गई।
लोन के नाम पर तीन लाख की ठगी
परिजनों के अनुसार, शैलेंद्र को एक महिला ने 15 लाख रुपए का लोन दिलाने का झांसा दिया था। इसके बदले उसने युवक से तीन लाख रुपए ऐंठ लिए। शैलेंद्र ने यह रकम रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर दी थी, लेकिन जब लोन नहीं मिला तो कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ने लगा। इसी तनाव ने उसे अंदर से तोड़ दिया।
नर्मदा किनारे बिगड़ी हालत में मिला
मृतक के चाचा दुलारे जाटव ने बताया कि शैलेंद्र पुष्पक लॉज के सामने बैग की दुकान पर काम करता था। शनिवार रात वह नर्मदा किनारे काले महादेव मंदिर के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने जहर सेवन की पुष्टि की। हालत नाजुक होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया, जहां उसकी जान नहीं बच सकी।
हत्या की आशंका, जांच की मांग
परिजनों ने आत्महत्या के साथ-साथ जहर पिलाए जाने की आशंका भी जताई है। उनका कहना है कि जांच में यह स्पष्ट किया जाए कि शैलेंद्र ने खुद जहर खाया या उसे मजबूर किया गया। इसी मांग को लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सीधे नर्मदापुरम कोतवाली थाना पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस का बयान
कोतवाली थाने के एसआई हेमंत निशोद ने बताया कि मामला जांच में है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अगर जांच में सामने आता है कि युवक पर किसी तरह का दबाव बनाया गया या ठगी हुई है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!