कोचिंग संचालक से ठगी: खाते से उड़ाए 2.50 लाख; ऐसे बनाया शिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। अज्ञात ठग ने मोबाइल हैक कर एक कोचिंग संचालक के बैंक खाते से करीब 2.50 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित की पहचान विजय नगर आमखो निवासी दीपक शर्मा के रूप में हुई है, जो कोचिंग संचालन का कार्य करते हैं।
2.50 लाख की ठगी की गई
पीड़ित के अनुसार, ठग ने अलग-अलग तारीखों में देर रात ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर रकम निकाली। 20 फरवरी को 10 हजार रुपए , 21 फरवरी को 50 हजार रुपए, 22 फरवरी को 99,999 हजार रुपए इस तरह कुल 2.50 लाख की ठगी की गई।
अपने आप डिलीट हो रहे थे मैसेज
दीपक शर्मा ने बताया कि खाते से पैसे निकलने के SMS अलर्ट उनके मोबाइल से अपने आप डिलीट हो रहे थे, जिससे उन्हें समय पर ठगी का अंदेशा नहीं हो सका। जब उन्हें खाते से रकम गायब होने का पता चला तो उन्होंने तुरंत बैंक को सूचना देकर खाता ब्लॉक करवाया। इसके बाद पीड़ित ने साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।
SSP से लगाई गुहार
दीपक शर्मा कंपू थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने गुरुवार को धर्मवीर सिंह यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर से संपर्क किया। SSP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपू थाना प्रभारी को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ठग का कॉल, धमकी और गाली-गलौज
ठगी के बाद अज्ञात ठग ने खुद दीपक शर्मा को फोन कर कहा कि उनके खाते में अभी भी करीब 3 लाख रुपए बचे हुए थे, लेकिन खाता ब्लॉक हो जाने के कारण वह रकम नहीं निकाल सका। जब दीपक शर्मा ने पैसे वापस करने को कहा तो ठग भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए फोन काट दिया।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साइबर टीम बैंक ट्रांजैक्शन, मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल्स के आधार पर ठग तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!