नगर परिषद कार्यक्रम के दौरान हंगामा: भाजपा जिला अध्यक्ष ने युवक को मंच से धक्का दिया; वीडियो हुआ वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, रायसेन।
जिले के गैरतगंज नगर परिषद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब एक युवक कुछ बच्चों के साथ मंच पर पहुंच गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने युवक को दिया धक्का
इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चों से जुड़ी समस्याओं को लेकर मंच तक पहुंचे एक युवक को भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सरेआम मंच से धक्का दे रहे हैं।
मंच पर मौजूद थे विधायक
इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी भी मौजूद थे। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक बच्चों के साथ समस्याएं लेकर मंच के पास पहुंचे, लेकिन शुरुआत में उन्हें नजरअंदाज किया गया।
इसके बाद स्थिति तब बिगड़ गई जब भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने एक युवक को सबके सामने मंच से धक्का दे दिया।
विधायक के सामने हुई बदसलूकी
वीडियो में यह भी देखा गया कि मंच पर बैठे विधायक के सामने युवक के साथ यह व्यवहार होता रहा, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। इस घटना के बाद अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
उठ रहे ये सवाल
क्या जनता की समस्याएं सुनना अब नेताओं की प्राथमिकता नहीं रही? क्या वोट लेने के बाद आम लोगों की आवाज की कोई अहमियत नहीं बचती? क्या फरियादी को यही सम्मान मिलना चाहिए?
प्रशासन और राजनीतिक प्रतिक्रिया का इंतजार
फिलहाल इस पूरे मामले पर भाजपा जिला संगठन, विधायक या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!