पॉश इलाके में महिला से चेन स्नैचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने झपटा 80 हजार का मंगलसूत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने पैदल घूमने निकली महिला के गले से करीब 80 हजार रुपए कीमत का मंगलसूत्र झपट लिया। वारदात के बाद आरोपी तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए। घटना ऐसे इलाके में हुई, जहां कुछ ही दूरी पर कलेक्टर, एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के बंगले हैं।
पीड़िता संतोष सोनी अपनी सहेली के साथ रोज की तरह सिविल लाइन ब्रिज के पास पैदल घूमने निकली थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें निशाना बनाया।
पीछे से आए और मंगलसूत्र झपटकर भागे
महिला के मुताबिक, उन्हें संभलने का मौका मिलता, इससे पहले ही बाइक सवार बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारा और मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद दोनों तेज रफ्तार से मौके से भाग निकले।
अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गईं। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।
सीसीटीवी में बदमाशों की तलाश
पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बाइक के नंबर और बदमाशों के हुलिए के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
वारदात से सुरक्षा पर सवाल
चेन स्नैचिंग की यह घटना शहर के संवेदनशील इलाके में हुई है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर कलेक्टर, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवास हैं। ऐसे में यहां हुई वारदात के बाद सुरक्षा और पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!