केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश: इतने रुपए तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने डिजिटल पेमेंट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने बैंकों और सिस्टम प्रोवाइडर्स को ₹2,000 तक के UPI और डेबिट कार्ड लेनदेन पर किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन चार्ज वसूलने से रोक दिया है।
इसका मतलब है कि इस सीमा तक डिजिटल भुगतान करने या प्राप्त करने वाले व्यक्ति से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से कोई शुल्क नहीं लिया जा सकेगा।
कानून के तहत लागू हुआ प्रतिबंध
वित्त मंत्रालय के अनुसार, यह कानूनी प्रावधान भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 की धारा 10ए के तहत लागू किया गया है। इसके तहत ₹2,000 तक के भुगतान पर किसी व्यक्ति से किसी भी तरह का चार्ज वसूलना प्रतिबंधित है।
सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य डिजिटल भुगतान को आसान बनाए रखना और देश में डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर की चर्चा
इससे पहले अगस्त में सरकार ने एक निश्चित सीमा से अधिक के चुनिंदा यूपीआई मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मामूली मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू करने की संभावना का संकेत दिया था।
हालांकि, सरकार ने यह स्पष्ट किया था कि आम उपभोक्ताओं और व्यक्ति-से-व्यक्ति (पी2पी) भुगतान पर कोई चार्ज नहीं लगाया जाएगा। यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को किए जाने वाले सामान्य यूपीआई भुगतान मुफ्त रहेंगे।
डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मजबूत करने की कोशिश
सरकार के मुताबिक, प्रस्तावित बदलावों का उद्देश्य भारत के डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को लंबे समय तक टिकाऊ और प्रतिस्पर्धी बनाए रखना है।
साथ ही, बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने के लिए पेमेंट सिस्टम को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
विदेशी प्रभाव की खबरों को सरकार ने बताया गलत
वित्त मंत्रालय ने उन खबरों को भी खारिज किया है, जिनमें दावा किया गया था कि प्रस्तावित नीति बदलावों के पीछे किसी बाहरी प्रभाव की भूमिका है। मंत्रालय ने ऐसे दावों को निराधार, झूठा और भ्रामक बताया है।
सरकार ने स्पष्ट किया कि डिजिटल पेमेंट से जुड़े फैसलों का मुख्य उद्देश्य देश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और उसे भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है।
संबंधित समाचार

वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन:आयोजकों को घर से हिरासत में लिया; सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात

बारिश से बिगड़े हालात:केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद; 500 श्रद्धालु फंसे, 5 राज्यों में वर्षा का अलर्ट

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत:छुट्टी के दिन खेत की ओर घूमने निकले थे; एक को बचाने में सभी ने जान गवाई

गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी:एक की मौत; दूसरा ICU में भर्ती, डीजे के पीछे नाचते समय हुआ विवाद

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!