हमले का मामला: इस पर केस दर्ज, पूछताछ के बाद छोड़ा; इसे आश्रम से हटाया गया,परिजन ने आर्थिक मदद नहीं मिलने का लगाया आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित राजनगर ई-सेक्टर में हाथी के हमले में ऑटो चालक विजय होलकर की मौत के मामले में पुलिस ने महावत के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए महावत को रविवार रात छोड़ दिया गया। वहीं, घटना के बाद गौ आश्रम में रखे गए हाथी को भी उसके संचालक अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल हाथी कहां है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
महावत पर गैर इरादतन हत्या का केस
चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि महावत उमेश, जो उज्जैन के मंगलनाथ रोड स्थित निर्मोही अखाड़ा के पास का रहने वाला है, के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और पशु को नियंत्रित रखने में लापरवाही की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
पूछताछ में महावत ने पुलिस को बताया कि वह हाथी को एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर लेकर आया था। उसके मुताबिक, हाथी पहले कभी आक्रामक नहीं हुआ था और उसने अचानक ऑटो चालक विजय होलकर पर हमला कर दिया।
आश्रम से हटाया गया हाथी, ठिकाना स्पष्ट नहीं
घटना के बाद हाथी को पंचकुईया मंदिर के पास स्थित एक गौ आश्रम में रखा गया था। हालांकि सोमवार को पता चला कि हाथी को उसके संचालक वहां से अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल हाथी किस स्थान पर है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
सूत्रों के मुताबिक, हाथी को कहां रखा जाए, इसे लेकर पुलिस और संबंधित विभाग अभी अंतिम निर्णय नहीं ले सके हैं। वहीं, चिड़ियाघर प्रशासन ने भी हाथी को अपने संरक्षण में रखने पर सहमति नहीं दी है।
परिजनों का आरोप- अब तक नहीं मिली आर्थिक सहायता
मृतक विजय होलकर के भतीजे पीयूष होलकर ने आरोप लगाया कि घटना के बाद अब तक परिवार को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिली है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि जब वे रविवार को थाने में बयान दर्ज कराने पहुंचे थे, तब महावत और हाथी को छोड़ने के लिए कई प्रभावशाली लोगों के फोन पुलिस अधिकारियों के पास आ रहे थे।
परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे आक्रामक पशु को खुले में नहीं छोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि इससे भविष्य में किसी और की जान भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। हाथी की वर्तमान स्थिति, उसके रखरखाव और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!