खबर
Top News

शहर में कार चोर गैंग का आतंक: एक हफ्ते में 3 कारें चुराई; पहले काटी बिजली, फिर ले उड़े

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 11:25 am
शेयर करें:
शहर में कार चोर गैंग का आतंक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में कार चोरों ने पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। विज्ञान नगर, दामोदर नगर और वीआईपी परस्पर नगर से महज एक सप्ताह के भीतर तीन मारुति स्विफ्ट कारें चोरी हो चुकी हैं।

डीपी से बिजली सप्लाई की बंद
ताजा वारदात वीआईपी परस्पर नगर में हुई, जहां बदमाशों ने चोरी से पहले डीपी से बिजली सप्लाई बंद कर दी। इससे कॉलोनी के CCTV कैमरे बंद हो गए और आरोपी कार लेकर फरार हो गए।

रात में खड़ी की कार, सुबह मिली गायब
पुलिस के मुताबिक, वीआईपी परस्पर नगर निवासी मुकुल कुमार त्यागी सप्लायर हैं। उन्होंने 28 जुलाई की रात करीब 11 बजे अपनी स्विफ्ट कार सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की दीवार के पास खड़ी की थी।

अगली सुबह करीब 10 बजे बाहर आए तो कार गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी कार नहीं मिली तो उन्होंने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पहले काटी बिजली, फिर ले उड़े कार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने वारदात से पहले इलाके की डीपी से बिजली सप्लाई बंद कर दी थी। बिजली बंद होते ही कॉलोनी में लगे CCTV कैमरे भी ठप हो गए। इसके बाद आरोपियों ने कार चोरी की और फरार हो गए।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी दूसरी कार से मौके पर पहुंचे थे। कॉलोनी के कैमरे बंद होने के कारण वारदात रिकॉर्ड नहीं हो सकी, लेकिन आसपास के कैमरों की जांच में एक चौराहे से चोरी की कार गुजरती दिखाई दी है। पुलिस इसी फुटेज के जरिए बदमाशों का रूट तलाश रही है।

विज्ञान नगर-दामोदर नगर से भी स्विफ्ट चोरी
पुलिस के मुताबिक, इसी थाना क्षेत्र के विज्ञान नगर और दामोदर नगर से भी दो स्विफ्ट कारें चोरी हुई हैं। एक सप्ताह के भीतर एक ही मॉडल की तीन कारें चोरी होने से पुलिस को इसके पीछे किसी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है।

पुलिस तीनों मामलों की कड़ियां जोड़ने के साथ आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज खंगाल रही है। लगातार हो रही कार चोरी की वारदातों से क्षेत्र के रहवासियों में भी चिंता बढ़ गई है।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

3 minutes ago
काउंटर प्लान
Top News

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

17 minutes ago
मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

20 minutes ago
पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी
Top News

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

25 minutes ago
एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
Top News

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

28 minutes ago
राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी
Top News

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

35 minutes ago
निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी
Top News

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

42 minutes ago
करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन
Top News

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

about 3 hours ago
कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे
Top News

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

about 3 hours ago
बड़ा हादसा
Top News

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

about 4 hours ago
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 21 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 21 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 21 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 21 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!