कार रेंटल कंपनी से लाखों की धोखाधड़ी: किराए की कारें फर्जी दस्तावेजों से गिरवी रखीं; पान मसाला कारोबारी पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूडिया पुलिस ने एक कार रेंटल कंपनी के संचालक के साथ हुई लाखों की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला उजागर किया है। एक रसूखदार पान मसाला कारोबारी ने पुरानी जान-पहचान का फायदा उठाते हुए न केवल लाखों रुपए का किराया हड़प लिया, बल्कि किराए पर ली गई लग्जरी कारों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए गिरवी रख दिया।
चार साल की दोस्ती और विश्वास का कत्ल
सेक्टर-ई, स्लाइस निवासी प्रीतम कुशवाह, जो 'बागेश्वर कार रेंटल' कंपनी के संचालक हैं, ने पुलिस को आपबीती सुनाई। प्रीतम के मुताबिक, आरोपी अंजन श्रीवास्तव (निवासी सपना-संगीता रोड) से उनकी दोस्ती पिछले चार सालों से थी।
अंजन ने खुद को ‘सागर गुटका’ ब्रांड का निर्माता बताकर अपनी मार्केटिंग टीम के लिए प्रीतम से कारें किराए पर ली थीं।
GPS लोकेशन ने खोला धोखाधड़ी का राज
शुरुआत में भुगतान सही चल रहा था, लेकिन अगस्त 2025 के बाद से अंजन की नीयत डोल गई। आरोपी के पास प्रीतम की 5 कारें थीं। जब प्रीतम ने बकाया किराया और अपनी कारें वापस मांगीं, तो आरोपी टालमटोल करने लगा।
सच्चाई तब सामने आई जब प्रीतम ने अपनी कारों की GPS लोकेशन ट्रैक की। पता चला कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उन कारों को अलग-अलग शहरों में गिरवी रख दिया। इतना ही नहीं, जब पीड़ित ने अपनी संपत्ति वापस मांगी, तो आरोपी ने उसे गंभीर धमकियां भी दीं।
लसूडिया पुलिस की कार्रवाई
पीड़ित प्रीतम कुशवाह की शिकायत पर लसूडिया पुलिस ने शनिवार को आरोपी अंजन श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है जहाँ कारों को गिरवी रखा गया है।
संबंधित समाचार

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!