खबर
Top News

तीर्थ यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार: इतने श्रद्धालु घायल; राहत-बचाव अभियान तुरंत शुरू

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जुलाई 2026, 10:46 am
शेयर करें:

श्रीनगर/गांदरबल।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार सुबह अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई। गनीवान (गुंड) क्षेत्र में बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार40 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, राहत एवं बचाव दल के साथ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को पहले कंगन उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) अस्पताल रेफर किया गया।

बस के अनियंत्रित होने के कारण हादसा
पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस का पंजीयन नंबर AR11 D5655 है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस अनियंत्रित होने के कारण हादसे का शिकार हुई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

उपराज्यपाल ने ली हादसे की जानकारी
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को सभी श्रद्धालुओं के इलाज में किसी भी तरह की कमी न रहने देने और आवश्यक चिकित्सा व अन्य सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उपराज्यपाल ने हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

घायल SKIMS सौरा में भर्ती
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह बस आधिकारिक काफिले (Convey) का हिस्सा नहीं थी और बालटाल से श्रीनगर की ओर बढ़ रही थी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहत टीमों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकाला गया।

प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को उप-जिला अस्पताल कंगन ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 40 घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए SKIMS सौरा (श्रीनगर) रेफर कर दिया गया।

राहत की बात यह है कि फिलहाल इस हादसे में किसी भी श्रद्धालु के हताहत (मौत) होने की खबर नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार, कई यात्रियों को गंभीर चोटें और सिर में चोट आई है, लेकिन सभी की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

घायल यात्रियों की सूची (मध्य प्रदेश एवं राजस्थान निवासी)
हादसे में घायल हुए 40 यात्रियों की पहचान कर ली गई है, जिनमें बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के निवासी:
दिनेश (उम्र 48 वर्ष)
रिजवान (उम्र 40 वर्ष)
मुकेश (उम्र 40 वर्ष)
राहुल (उम्र 45 वर्ष)
प्रेम भाई (उम्र 50 वर्ष)
ललिता (उम्र 55 वर्ष)
राजेश कुमार (उम्र 52 वर्ष)
किशोर पंडित (उम्र 52 वर्ष)
चंद्रलाल (उम्र 35 वर्ष)
गायत्री (उम्र 56 वर्ष)
विश्वास राठौड़ (उम्र 58 वर्ष)
यशोदा (उम्र 52 वर्ष)
देविंदर राठौड़ (उम्र 48 वर्ष)
मीरा (उम्र 48 वर्ष)
सागर लाल कुमार (उम्र 45 वर्ष)
सालक राम (उम्र 55 वर्ष)
इंद्र (उम्र 57 वर्ष)
चंदर कंतन (उम्र 48 वर्ष)

राजस्थान के निवासी
विद्या (उम्र 52 वर्ष)
नीलम (उम्र 44 वर्ष)
सीता भाई (उम्र 58 वर्ष)
कनाया (उम्र 58 वर्ष)
गरूड़ (उम्र 48 वर्ष)
ममिता जयवाल (उम्र 50 वर्ष)
सीमा भाई (उम्र 33 वर्ष)
पूनिका राठौड़ (उम्र 48 वर्ष)
ईश्वर लाल (उम्र 52 वर्ष)
प्राक राज (उम्र 52 वर्ष)
हरि प्रकाश (उम्र 52 वर्ष)
प्रीलेथ पवन (उम्र 52 वर्ष)
संपत भाई (उम्र 46 वर्ष)
संगीता (उम्र 48 वर्ष)
हीरा भाई (उम्र 45 वर्ष)
लक्ष्मी (उम्र 58 वर्ष)
शिखा (उम्र 50 वर्ष)
सुपिंदर राठौड़ (उम्र 48 वर्ष)
चंदा (उम्र 58 वर्ष)
पार्वती (उम्र 50 वर्ष)
गोविंद (उम्र 55 वर्ष)
नपेंद्र सिंह (उम्र 68 वर्ष)

जगदीश देवड़ा ने सीएम को दी हादसे की जानकारी
अमरनाथ यात्रा पर गए तीर्थ यात्रियों की बस दुर्घटना मामले में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सीएम को हादसे की जानकारी दी। जम्मू कश्मीर प्रशासन और मंदसौर जिला प्रशासन के अधिकारियों से की हादसे को लेकर चर्चा।

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। हादसे में घायल यात्री मंदसौर (मध्यप्रदेश) और राजस्थान के हैं। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के बड़नगर, नीमच जिले के सुवाखेड़ा और मंदसौर के यात्री घायल हुए हैं। घायलों की जानकारी जुटाने में मंदसौर जिला प्रशासन लगा हुआ है।

संबंधित समाचार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

5 minutes ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

7 minutes ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

13 minutes ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

18 minutes ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

19 minutes ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

25 minutes ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

29 minutes ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

33 minutes ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

33 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

42 minutes ago
गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

about 1 hour ago
मंदिर विवाद में हवन
Top News

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

about 1 hour ago
अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

about 1 hour ago
बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल
Top News

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

about 2 hours ago
ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन
Top News

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

about 2 hours ago
लापरवाही से हादसा
Top News

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

about 2 hours ago
गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’
Top News

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

about 2 hours ago
पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन
Top News

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

about 2 hours ago
दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार
Top News

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!