सवारी मार्ग पर जर्जर भवन पर चला बुलडोजर: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए निगम की कार्रवाई; सिंहस्थ से पहले हटेंगे खतरनाक निर्माण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बाबा महाकाल की सवारी में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम ने सवारी मार्ग पर खतरनाक और जर्जर भवनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को ढाबा रोड स्थित एक जर्जर दो मंजिला भवन के असुरक्षित हिस्सों को निगम की टीम ने ध्वस्त कर दिया।
सावन में अभी पांच सवारियां शेष हैं, वहीं आगामी सिंहस्थ को देखते हुए भी मार्ग को सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बैरिकेडिंग के बाद गिराया जर्जर हिस्सा
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, ढाबा रोड स्थित भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था और उसमें कोई रहवासी नहीं था। भवन के गिरने से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए कार्रवाई से पहले आसपास के क्षेत्र की बैरिकेडिंग की गई। इसके बाद निगम अमले ने मशीनों की मदद से खतरनाक हिस्सों को हटाया।
पहली सवारी में मलबा गिरने के बाद शुरू हुआ सर्वे
महाकाल की पहली सवारी के दौरान मार्ग पर स्थित एक भवन से मलबा गिरने की घटना सामने आई थी। इसके बाद नगर निगम ने पूरे महाकाल सवारी मार्ग पर जर्जर और जोखिम वाले भवनों का सर्वे शुरू किया। सर्वे में जिन भवनों को श्रद्धालुओं के लिए खतरा माना जा रहा है, उनके असुरक्षित हिस्सों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
सिंहस्थ को लेकर भी तैयारियां तेज
नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि सवारी मार्ग के जर्जर भवनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिन निर्माणों से दुर्घटना की आशंका है, उनके खतरनाक हिस्से हटाए जा रहे हैं।
इसके साथ ही सवारी मार्ग पर अस्थायी अतिक्रमण, सड़क और नालियों के अवरोध सहित अन्य संभावित जोखिमों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
निगम का उद्देश्य शेष सावन सवारियों के साथ आगामी सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!