सीआरपी लाइन में मस्जिद पर चला बुलडोजर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जूनी इंदौर स्थित सीआरपी लाइन में शनिवार सुबह प्रशासन ने सरकारी जमीन मुक्त कराने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की। दो पोकलेन मशीनों, चार डंपरों और एक दर्जन से अधिक पुलिस वाहनों के साथ राजस्व और नगर निगम का अमला तड़के ही मौके पर पहुंच गया। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मस्जिद की अवैध बाउंड्री वॉल और परिसर में बने बड़े टीनशेड को जमींदोज कर दिया।
जब मस्जिद के पूर्वी हिस्से को ढहाया जाने लगा, तो मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और विरोध शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख एसडीएम घनश्याम धनगर ने सात दिन की अंतिम मोहलत देते हुए फिलहाल कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
तय रणनीति के तहत शनिवार सुबह करीब 6 बजे ही पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई में शुरुआती दो घंटों में ही प्रशासन ने बाहरी अतिक्रमण को साफ कर दिया। जैसे ही बुलडोजर मस्जिद के मुख्य ढांचे के पूर्वी हिस्से की ओर बढ़ा, वहां मौजूद विशेष संप्रदाय की भीड़ ने विरोध शुरू कर दिया।
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एसडीएम घनश्याम धनगर ने मोर्चा संभाला। पक्षकारों को चेतावनी दी यह सात दिन का समय केवल सामान हटाने और शेष अतिक्रमण को खुद साफ करने के लिए दिया जा रहा है। दो टूक कहा सात दिन में अवैध निर्माण नहीं हटाया तो पूरी संरचना को ढहा दिया जाएगा।
राजस्व रिकॉर्ड और सैटेलाइट इमेज के आधार पर यह जमीन पूरी तरह नजूल घोषित की जा चुकी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप है। फिलहाल क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और प्रशासन नजर बनाए हुए है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!