अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा: 11 गुमटियां और टापरे जमींदोज
KHULASA FIRST
संवाददाता

बर्फानी धाम मालवीय नगर के पास नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बर्फानी धाम मालवीय नगर स्थित इंदौर मैनेजमेंट की जमीन को नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है। लंबे समय से इस जमीन पर बने अवैध निर्माण पर सख्त कदम उठाते हुए निगम अमले ने मौके से 11 गुमटियों और टापरों को हटा कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया है।
मालवीय नगर क्षेत्र में स्थित इंदौर मैनेजमेंट की जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से टापरे और गुमटियां बनाकर कब्जा कर रखा था। इससे संस्थान की जमीन घिरने के साथ ही आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
शिकायतों के बाद नगर निगम प्रशासन ने इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान नगर निगम का दस्ता जेसीबी और पोकलेन मशीनें लेकर मौके पर पहुंचा। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमले ने चंद घंटों में ही अवैध रूप से तनी 11 गुमटियों और टापरों को ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम जोन अधिकारी सुनील जादौन, भवन निरीक्षक उद्देश्य तिवारी, रिमूवल अधिकारी अंकेश बिरथरिया और बबलू कल्याण्डे अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में रिमूवल अमले ने जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया और मलबा हटाने का काम शुरू किया।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी संस्था या सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। दोबारा कब्जा करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!