राजा रघुवंशी हत्याकांड में भाई विपिन का नया दावा: सोनम के साथ गेस्ट हाउस में रुका था परिवार; पुलिस से की ये मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनके भाई विपिन रघुवंशी ने नए दावे किए हैं। शिलॉन्ग से लौटे विपिन का कहना है कि सरेंडर से पहले सोनम रघुवंशी जिस गेस्ट हाउस में ठहरी थी, वहां कथित तौर पर उसके परिवार के सदस्य भी चार-पांच दिन रुके थे।
विपिन ने की यह मांग
विपिन ने शिलॉन्ग पुलिस से गेस्ट हाउस का रजिस्टर और वहां जमा कराई गई आईडी की जांच करने की मांग की है। हालांकि, सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके माता-पिता उस दौरान इंदौर में ही थे और इस तरह के दावे महज अफवाह हैं।
कोर्ट में विपिन ने की ज्वेलरी की पहचान
विपिन के मुताबिक, उन्हें नोटिस देकर 29 जुलाई को शिलॉन्ग कोर्ट बुलाया गया था। कोर्ट में उन्हें कुछ ज्वेलरी दिखाकर पूछा गया कि इनमें कौन-सी उनके परिवार की है। विपिन ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार से संबंधित ज्वेलरी की पहचान की और जो सामान उनका नहीं था, उसके बारे में भी कोर्ट को जानकारी दी।
विपिन का दावा- राज कुशवाह के नाम पर था मंगलसूत्र
विपिन ने दावा किया कि कोर्ट में दिखाई गई ज्वेलरी में एक मंगलसूत्र राज कुशवाह के नाम पर खरीदा गया था। इसके आधार पर उन्होंने सोनम और राज के संबंधों को लेकर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने दावा किया कि मंगलसूत्र और सोने की चेन सहित ज्वेलरी की कीमत लाखों रुपए थी और इसकी खरीद राजा-सोनम की शादी से पहले की गई थी।
विपिन ने सवाल उठाया कि राज की आय को देखते हुए इतनी महंगी ज्वेलरी खरीदने के लिए रकम कहां से आई। हालांकि, उनके इन दावों की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आरोपियों को देखा
विपिन के अनुसार, कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मामले के आरोपियों सोनम, राज कुशवाह, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल चौहान को देखा। उन्होंने कहा कि परिवार चाहता है कि मामले की सुनवाई जल्द पूरी हो और दोषियों को सजा मिले।
गेस्ट हाउस की ID और रजिस्टर जांचने की मांग
विपिन का दावा है कि शिलॉन्ग में स्थानीय लोगों से उन्हें जानकारी मिली कि सोनम के परिवार के सदस्य भी उसके साथ कुछ दिनों तक गेस्ट हाउस में रुके थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि गेस्ट हाउस किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर लिया गया था।
विपिन ने पुलिस से मांग की है कि संबंधित गेस्ट हाउस का रजिस्टर, CCTV और जमा कराए गए पहचान पत्रों की जांच की जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वहां कौन-कौन और कब तक ठहरा था।
सोनम के भाई ने कहा- माता-पिता इंदौर में थे
विपिन के आरोपों पर सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा कि ये दावे गलत हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय की बात की जा रही है, उस दौरान उनके माता-पिता इंदौर में थे, जबकि वह खुद बिजनेस के सिलसिले में बेंगलुरु गए थे।
मई 2025 में हुई थी राजा-सोनम की शादी
राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। 21 मई को दोनों मेघालय गए और 23 मई को लापता हो गए। बाद में राजा का शव गहरी खाई से बरामद हुआ था। जांच में हत्या का मामला सामने आने के बाद सोनम समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की न्यायिक प्रक्रिया जारी है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!