भाई ने जताई साधु की हत्या की आशंका: 10 दिन बाद समाधि से निकाला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 की तैयारी के बीच मंगलनाथ क्षेत्र से एक साधु की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मलानी बाबा की कुटिया में रहने वाले गंगेश्वरी महाराज को समाधि दे दी गई थी, लेकिन करीब 10 दिन तक परिवार से संपर्क नहीं होने पर उनके भाई पहुंचे और हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने समाधि खुदवाकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।
चिमनगंज मंडी पुलिस के अनुसार जावरा के पीपलीबाजार निवासी अनिल जोशी ने 17 जून को शिकायत की थी उनके भाई सुनील जोशी ने संन्यास लेकर गंगेश्वरी महाराज नाम धारण किया था, मंगलनाथ क्षेत्र स्थित मलानी बाबा की कुटिया में रहते थे। करीब 10 दिन पहले दोनों भाइयों की आखिरी बार बात हुई थी, इसके बाद उनका मोबाइल बंद आने लगा।
अनिल जोशी तलाशते हुए उज्जैन पहुंचे तो कुटिया में गंगेश्वरी महाराज नहीं मिले। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला लगभग 10 दिन पहले उनकी मृत्यु हो गई थी और कुटिया के पीछे उन्हें समाधि दे दी गई है। परिवार को सूचना नहीं दी गई थी, जिससे परिजनों का संदेह और गहरा गया। परिजनों ने पुलिस को बताया आखिरी बातचीत के दौरान फोन पर कुछ लोगों के विवाद की आवा भी सुनाई दे रही थीं।
गंगेश्वरी महाराज का निजी सामान और उनकी मोटरसाइकिल भी कुटिया से गायब मिली। इन परिस्थितियों को देखते हुए अनिल जोशी और अन्य परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में समाधि से शव निकलवाया।
परिजनों के अनुसार गंगेश्वरी महाराज का विवाह हुआ था और उनके दो बच्चे भी हैं। पत्नी के मायके चले जाने के बाद उन्होंने सांसारिक जीवन त्याग दिया और 2010 में संन्यास ग्रहण कर कर लिया था।
मां का रो-रोकर बुरा हाल
गंगेश्वरी महाराज की माता कृष्णा जोशी मंदिर में सेवा करती हैं। परिवार का कहना है कुछ दिन पहले महाराज ने मां को धार्मिक यात्रा पर ले जाने का वादा किया था, लेकिन अचानक उनकी मौत की खबर से परिवार सदमे में है। मां कृष्णा जोशी का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिवार के मुखिया और महाराज के पिता का निधन पहले ही हो चुका है। महाराज के भाई राकेश शर्मा ने भी निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
उनका कहना है कि सिंहस्थ जैसे महत्वपूर्ण आयोजन से पहले किसी साधु की इस तरह संदिग्ध मौत होना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!