साले ने जीजा और बहन को पीटा: कार के कांच फोड़े; इस बात को लेकर हुआ विवाद
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पारिवारिक विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मामूली बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीजा और अपनी ही बहन पर हमला कर दिया।
घटना रविवार की है, जब भवानी नगर निवासी संजय राजपूत अपनी पत्नी शिखा और मामा रामकिशन के साथ कार (MP09-WB0682) से पालदा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे छावनी चौराहे पहुंचे, वहां शिखा का भाई (संजय का साला) आदर्श पंडित अपने साथियों के साथ पहले से मौजूद था।
विवाद की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आदर्श अपनी बहन शिखा को जबरन अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था। जब शिखा ने साथ जाने से इंकार किया, तो आरोपी आदर्श ने अपना आपा खो दिया और सरेराह अपनी बहन को थप्पड़ जड़ दिया।
कार के फोड़े कांच
जब पति संजय और मामा रामकिशन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी आदर्श पंडित और उसके साथियों (तरुण, पीयूष व अन्य) ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल मारपीट की, बल्कि कार के कांच भी फोड़ दिए।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
संयोगितागंज थाना पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है। संजय की शिकायत पर साले आदर्श पंडित और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ की धाराओं में FIR दर्ज हुई है।
आदर्श की शिकायत पर दूसरी ओर, आदर्श ने आरोप लगाया है कि उसे वहां बुलाकर गाली-गलौज की गई, जिसके बाद उसने भी जीजा संजय और मामा-ससुर रामकिशन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पुलिस का बयान
संयोगितागंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्रॉस FIR दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर जांच जारी है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!