विरोध पर खुद की दुकान फोड़ी: नशे के लिए पैसे नहीं देने पर युवक को पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में गुरुवार रात खुली गुंडागर्दी हुई। नशे के लिए रुपए नहीं देने पर एक युवक को गाली गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक यश शर्मा (23) निवासी सुभाष नगर ने दोस्त अंकित यादव के साथ थाने पहुंचकर बताया रात करीब 10.30 बजे अंकित के साथ सुभाष नगर चौराहे से गुजर रहा था।
इसी दौरान शुभम पिता प्रकाश चौकसे, निवासी आदर्श बिजासन नगर मिला। खुद को इलाके का ‘गुंडा’ बताते हुए नशे के लिए एक हजार रुपए मांगे।
मना किया तो गालियां देने लगा विरोध करने पर हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की। अंकित यादव बचाव में आया तो उग्र हो गया और गुस्से में अपनी ही दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। यह देख हम दोनों मौके से भाग निकले। आरोपी ने धमकी दी आगे से नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो जान से खत्म कर देगा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
दुकान फोड़कर पहुंचा थाने
पीड़ित के मुताबिक नशेड़ी आरोपी दुकान फोड़कर थाने पहुंचा और हम पर तोडफ़ोड़ का आरोप लगाया। गनीमत रही कि हमने घटना का वीडियो बना लिया था जिसमें आरोपी खुद की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए दिख रहा है। वीडियो देखकर पुलिस मानी नहीं।
पहले हमारे खिलाफ कार्रवाई की बात कर रही थी। पीड़ित के मुताबिक आरोपी आदतन है। आए दिन आते जाते लोगों के साथ मारपीट गाली गलौज करता है। कुछ माह पहले एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ मारपीट की थी, जिसको लेकर जमकर हंगामा हुआ था। आरोपी का जुलूस भी निकला था। यहां तक कि पुलिस उसे कई बार जिलाबदर भी कर चुकी है।
पारिवारिक झगड़ों में चले लाठी-डंडे, कई घायल; दुकान में घुसकर पीटा
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट और हमले में आधा दर्जन घायल हो गए। कहीं दुकान में घुसकर कर्मचारियों को पीटा गया, तो कहीं पारिवारिक विवाद सिर पर वार तक पहुंच गया। बीते 24 घंटे में थानों में ऐसे कई केस दर्ज हुए। पलासिया थाना क्षेत्र में साकेत मेन रोड स्थित किराना दुकान संचालक सुरेश सोनी ने पुलिस को बताया दोपहर को चार युवक उनकी दुकान में घुसे और कर्मचारियों से मारपीट कर दी। हमलावरों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में मोहित यादव निवासी राजरानी कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी सोनाली मायके में है। बच्ची को लेकर विवाद के दौरान सोनाली भाई दीपक और दुर्गेश के साथ उनके घर पहुंची और डंडे से सिर पर हमला कर दिया। जूनी इंदौर थाने को नूरी कॉलोनी निवासी शीनम खान ने बताया सफाई को लेकर हुए विवाद में जेठानी अमरीन के साथ पड़ोसी रुखसार ने गालियां दीं, मारपीट की और बच्चों से उनके घर पर पत्थर फिंकवाए।
चंदन नगर थाना क्षेत्र में उमर फारूख ने रिपोर्ट दर्ज कराई बेटा इरफान और पत्नी मुमताज बाहर गए थे, तभी उज्जैन निवासी भतीजा आरिफ घणी और उसके दोस्तों ने पुराने विवाद को लेकर इरफान पर पाइप से हमला कर घायल कर दिया।
संबंधित समाचार

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!