बीआरसी ने रोकी 58 स्कूलों के पांचवीं के विद्यार्थियों की अंकसूची: शैक्षणिक सत्र वर्ष 2024-25 में परीक्षा देने वाले हजारों बच्चों को अब तक नहीं मिली मार्कशीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

आदित्य शुक्ला 98260-63956 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्कूल शिक्षा विभाग के एक बीआरसी ने मनमानी करते हुए जिले के करीब 58 स्कूलों के पांचवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले हजारों विद्यार्थियों की अंकसूची रोक ली है। इसके चलते वर्ष 2024-25 में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को अब तक अंकसूची नहीं मिली है। स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों की मनमानी से परिजन भी परेशान हो रहे हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते शिक्षा विभाग के एक बीआरसी ने मनमानी करते हुए निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की अंकसूची रोक ली है।
बीआरसी के इस बेतुके निर्णय से करीब 58 स्कूलों के विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। निजी स्कूल सचालकों ने डीपीसी संजय मिश्रा से अंकसूची दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन डीपीसी भी अपनी अफसरी के प्रभाव में सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विद्यार्थी और परिजन हो रहे परेशान
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बेहतर कामकाज के लिए विकास खंड स्त्रोत समन्वयक बीआरसी की तैनाती की गई है। इससेे शहर में दो और एक ग्रामीण क्षेत्र में बीआरसी को जिम्मा सौंपा गया है। शहरी क्षेत्र के बीआरसी राजेंद्र तंवर पर स्कूल संचालकों ने बताया कि बीते साल पांचवीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को अब तक अंकसूची नहीं दी गई है। कई बार बीआरसी से अंकसूची मांगी गई, लेकिन महीनो बाद भी नहीं दी गई। इससे विद्यार्थी और परिजन परेशान हो रहे हैं।
संचालको ने बताया कि पांचवीं कक्षा की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों के परिजन आए दिन स्कूल आकर शिक्षकों से अंकसूची को लेकर विवाद करते हैं, लेकिन जब स्कूल शिक्षा विभाग ने अंकसूची दी नहीं है तो स्कूल वाले मजबूर हो रहे हैं।
पैसे का लेन-देन
सूत्रों की मानें तो बीआरसी राजेंद्र तंवर शहरी क्षेत्र के दो बीआरसी की जिम्मेदारी अकेले संभाल रहे हैं। इसके चलते उन्होंने निजी स्कूल संचालकों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है कि उन्हें शुभ-लाभ होगा तो अंकसूची दी जाएगी अन्यथा नहीं दी जाएगी। बीआरसी की इस मंशा को भांपकर कई स्कूल संचालकों ने उनसे खुलकर कहने को कहा, लेकिन वह कुछ कह भी नहीं रहे हैं और अंकसूची भी नहीं दे रहे हैं।
अब तक किसी ने शिकायत नहीं की : बताया जाता है कि स्कूल संचालकों ने पांचवीं के विद्यार्थियों की अंकसूची अब तक नहीं मिलने की शिकायत जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन से करने का कई बार मन बनाया, लेकिन बीआरसी द्वारा कार्रवाई किए जाने के डर से स्कूल वे अब तक सीईओ से शिकायत नहीं कर सके, लेकिन मामले में खुलासा फर्स्ट द्वारा चर्चा किए जाने के बाद जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने कहा कि अब तक किसी ने शिकायत नहीं की है, लेकिन अब मामला मेरे संज्ञान में आ गया है। सभी विद्यार्थियों को जल्द ही अंकसूची मिल जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!