लापता एमबीए छात्रा का मिला शव: क्लासमेट के कमरे से किया बरामद; नग्न अवस्था में मिलने से मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की अंकल गली में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मकान के कमरे से 25 वर्षीय लापता एमबीए छात्रा का शव बरामद किया गया।
नग्न अवस्था में मिला शव
युवती का शव नग्न अवस्था में मिला है, जिससे मामला बेहद संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
दोनों एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे
जिस कमरे से शव मिला है, वह युवती के क्लासमेट पीयूष धनोतिया का किराए का कमरा बताया जा रहा है। युवक मंदसौर का निवासी है। दोनों सांवेर रोड स्थित एक संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे।
10 फरवरी से थी लापता
परिजनों के अनुसार, युवती 10 फरवरी को आधार कार्ड ठीक कराने की बात कहकर अपने पिता के साथ घर से निकली थी। पिता ने उसे कलेक्टोरेट के पास छोड़ा था।
इसके बाद उसने अपनी छोटी बहन को फोन कर बताया कि वह क्लासमेट पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है और रात 11 बजे तक लौट आएगी। इसके बाद युवती न तो घर लौटी और न ही उसका मोबाइल चालू हुआ।
कॉलेज ग्रुप में वीडियो से बढ़ा शक
परिजनों ने आरोप लगाया कि उसी रात कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में युवती का एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें युवक का चेहरा इमोजी से छिपाया गया था, जबकि युवती का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था।
कॉलेज प्रबंधन ने वीडियो हटाकर 11 फरवरी को युवती के पिता को बुलाया और बताया कि दोनों छात्रों के मोबाइल बंद हैं। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
बदबू आने पर खुला राज
12 फरवरी को पूरे दिन युवती की तलाश होती रही। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआती दौर में गंभीरता नहीं दिखाई। परिवार की आशंका पर पुलिस एक बार युवक के कमरे तक पहुंची भी, लेकिन केवल बाहर से ताला लगाकर लौट आई।
शुक्रवार को उसी कमरे से बदबू आने की शिकायत पर द्वारकापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां युवती का शव बरामद हुआ।
आरोपी फरार, जांच जारी
परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने युवती के मोबाइल से उसके साथ के आपत्तिजनक वीडियो स्टेटस पर लगाने के साथ-साथ फोन में सेव नंबरों पर भी भेजे थे।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपी युवक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के कारणों को स्पष्ट किया जाएगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!