खबर
Top News

कच्चे मकान में फंदे पर मिले पिता-पुत्र के शव: 22 साल का था युवक; 4 साल के बेटे को लेकर गया था खेत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 10:07 pm
शेयर करें:
कच्चे मकान में फंदे पर मिले पिता-पुत्र के शव

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
जिले के नागलवाड़ी थाना क्षेत्र के लफनगांव में बुधवार को 22 वर्षीय युवक और उसके 4 साल के बेटे के शव खेत पर बने कच्चे मकान में अलग-अलग फंदों पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जुलवानिया के सरकारी अस्पताल भेजा।

मृतकों की पहचान लफनगांव के चिभान्यापुरा निवासी सायमल (22), पिता बुदला सोलंकी और उसके 4 वर्षीय बेटे सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

सुबह बेटे को लेकर खेत पर गया था युवक
परिजन के मुताबिक, बुधवार सुबह सायमल अपने बेटे सुमित को लेकर खेत पर गया था। उस समय उसके माता-पिता बच्चे की दवाई लेने नागलवाड़ी गए हुए थे। पत्नी मजदूरी करने गई थी, जबकि भाई खेत में काम कर रहा था।

सुबह करीब 10 बजे सायमल के पिता बुदला खेत पर बने मकान के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है।

दरवाजे की दरार से देखा तो उड़ गए होश
बुदला ने दरवाजे की दरार से अंदर झांककर देखा तो पिता-पुत्र अलग-अलग फंदों पर लटके नजर आए। उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर दोनों को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर नागलवाड़ी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

कुछ दिन पहले गर्म चाय से झुलस गया था मासूम
परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ दिन पहले गर्म चाय गिरने से सुमित झुलस गया था। अस्पताल में इलाज के बाद उसे घर लाया गया था। परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद से सायमल परेशान दिखाई दे रहा था।

हालांकि, पिता-पुत्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इसे लेकर पुलिस ने अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपे शव
पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजन और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे
Top News

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

2 minutes ago
धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित
Top News

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

7 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

9 minutes ago
रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे
Top News

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे

11 minutes ago
जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा
Top News

जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा:रुपए नहीं देने पर भाई को जान से मारने की दी धमकी

14 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

17 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब

about 1 hour ago
नशे के अड्डे पर छापा
Top News

नशे के अड्डे पर छापा:बजरंग दल ने की एनएसए में कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago
सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्‌डी
Top News

सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्‌डी:एसीपी रैंकिंग में परदेशीपुरा अव्वल; अन्नपूर्णा दूसरे और विजय नगर तीसरे नंबर पर

about 1 hour ago
सनसनीखेज वारदात
Top News

सनसनीखेज वारदात:प्रॉपर्टी ब्रोकर पर धारदार हथियार से हमला; गर्दन पर गंभीर चोट, जमीन के मामले में तारीख पर पहुंचे थे पूर्व वकील; आरोपी ने मौका पाकर किया हमला, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

about 1 hour ago
किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश
Top News

किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश:एक माह में योजना निरस्त करो; नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में बढ़ी भीड़; डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस संभाल रही व्यवस्था

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ के बीच भारत जोड़ो मैदान में हंगामा; स्टेज को लेकर आयोजकों-पुलिस में धक्का-मुक्की

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

about 2 hours ago
आरएसएस प्रमुख बोले
Top News

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

about 3 hours ago
तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा
Top News

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

about 3 hours ago
मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में
Top News

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

about 3 hours ago
बस-कार की भीषण टक्कर
Top News

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!