खबर
Top News

किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष: नेग मांगने को लेकर विवाद; तीन लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 6:30 pm
शेयर करें:
किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महिदपुर तहसील के ग्राम खुरचेनिया प्रताप में सावन माह के दौरान नेग और बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक गुट के सदस्यों ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों ने चौपाल पर बुलाई पंचायत
घटना से नाराज ग्रामीणों ने गांव की चौपाल पर पंचायत बुलाई। पंचायत में भविष्य में किसी भी किन्नर गुट को गांव में नेग मांगने के लिए प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग भी की है।

घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जबकि बुधवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

'फर्जी किन्नर' बताने पर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को किन्नरों का एक गुट सावन के अवसर पर गांव में घर-घर जाकर नेग और बधाई मांग रहा था। इसी दौरान दूसरे गुट के एक सदस्य की नजर उन पर पड़ी। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ वाहन से गांव पहुंचा।

आरोप है कि दूसरे गुट ने पहले से गांव में मौजूद किन्नरों को 'फर्जी' बताते हुए उनके क्षेत्र में नेग मांगने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

तीन लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान एक गुट के सदस्यों ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर लकड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तीनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने की कोशिश की। ग्रामीणों का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ लोगों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें धमकाकर वहां से हटने को कहा गया।

ग्रामीण ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी घटना
मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बुधवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में विवाद के दौरान बुजुर्ग समेत अन्य लोगों के साथ अभद्रता के दृश्य भी नजर आने का दावा किया जा रहा है।

त्योहार और मांगलिक कार्यक्रमों में नेक मांगने पर भी रोक का फैसला
ग्रामीणों के मुताबिक, पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि भविष्य में किसी भी किन्नर गुट को गांव में नेग मांगने के उद्देश्य से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों ने त्योहार, शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में भी नेग मांगने के लिए आने पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह फैसला गांव में भविष्य में किसी तरह के विवाद और अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। पंचायत में चेतावनी दी गई कि फैसले के बावजूद कोई गुट गांव में आकर विवाद करता है तो पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

पुलिस से हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है। साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 5 hours ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 5 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 5 hours ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 5 hours ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 5 hours ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 5 hours ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 5 hours ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 5 hours ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 5 hours ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 5 hours ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 5 hours ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 6 hours ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 6 hours ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 6 hours ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 6 hours ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 6 hours ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 6 hours ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 6 hours ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!