ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम विवाह के चार साल बाद ही पति को मरवा दिया; छत के रास्ते घर में घुसा था प्रेमी, मार दी थी गोली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
जिले के सिहोनिया में चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाले लवकुश माहौर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी खुशी माहौर और उसके पड़ोसी प्रेमी विक्रम परमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर लवकुश की गोली मारकर हत्या की साजिश रची। वारदात में इस्तेमाल कट्टा भी जब्त कर जेल भेज दिया गया है।
लवकुश और खुशी माहौर की शादी 31 मई 2022 को प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के बाद लवकुश सूरत में हीरा फैक्ट्री में काम करने चला गया और खुशी समय-समय पर उसके पास जाती रही। इसी दौरान खुशी का पड़ोसी विक्रम परमार से संबंध बन गया और दोनों ने मिलकर लवकुश को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
3 मार्च 2026 की रात लवकुश अपने घर में पत्नी के साथ सो रहा था। खुशी ने विक्रम को पीछे के रास्ते यानी छत के जरिए घर में बुलाया। विक्रम कमरे में गया, बच्चे को गोद में लिया और सोते हुए लवकुश पर कट्टे से गोली चला दी। बाद में हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
मृतक की बहन नंदनी ने गोली की आवाज सुनी और विक्रम को भागते हुए देखा। कमरे की स्थिति और पत्नी के बयान मेल न खाने के कारण पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। मोबाइल चैट और सेल्फी के जरिए प्रेम संबंध और हत्या की योजना सामने आई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कट्टा जब्त कर लिया। लवकुश के परिवार का कहना है कि यह हत्या बेरहमी और साजिशपूर्ण थी और आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!