भाजपा के प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण 10 को: तैयारियां देखी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के मंडलों में प्रशिक्षण देने जाने वाले प्रशिक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला इंदौर में 10 मार्च को आयोजित होगी। इसमें इंदौर के अलावा, उज्जैन, निमाड़ और मंदसौर संभाग और गुना-अशोक नगर तक के प्रशिक्षक भी शामिल होंगे। भाजपा के संगठन की दृष्टि से ये कार्यशाला बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
कार्यशाला को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवप्रकाश, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्रसिंह, मप-छत्तीसगढ़ प्रभारी केसी पटेल प्रमुख रूप से संबोधित करेंगे। उनके अलावा, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी राजेंद्रसिंह, संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, नगर प्रभारी राजेशसिंह सोलंकी भी प्रशिक्षकों को मार्गदर्शन देंगे।
भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग 11 मार्च से 15 अप्रैल तक आयोजित होंगे। इसमें जो प्रशिक्षकों को संबोधित करेंगे उनकी कार्यशाला इंदौर में सत्यसांई चौराहा के समीप गुजराती कॉलेज परिसर में होगी जिसकी तैयारियों का अवलोकन कल नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, महामंत्री सुधीर कोल्हे, मुकेश कुकरेजा एवं कैलाश पिपले के साथ विभिन्न पदाधिकारियों ने किया।
मिश्रा ने बताया कि कार्यशाला 3 सत्रों में होगी। उद्घाटन सत्र के पश्चात 8 अलग अलग विषयों पर वक्ता अलग अलग कक्षों में प्रशिक्षण देंगे। उसके पश्चात समापन सत्र होगा। इस दौरान विधायक रमेश मेंदोला, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, पंकज संघवी, हरप्रीत सिंह बक्शी, पार्षद बालमुकुंद सोनी, भारत पारख, नेहा शर्मा, सचिन बंसल, वरुण पाल, दीपांश खण्डेलवाल, हेमराज वाडिया, मंडल अध्यक्ष गुड्डू कुमाऊ भी मौजूद थे जिन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और जरूरी निर्देश दिए।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!