भाजपा नेता के बेटे पर अपहरण-फिरौती मांगने का आरोप: मैनेजर को 5 घंटे बंधक बनाकर पीटा; मांगे 5 लाख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
जिले के सरई क्षेत्र में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के बेटे पर कम्पोजिट दुकान के मैनेजर मनोज राय के कथित अपहरण, मारपीट और फिरौती मांगने के आरोप लगे हैं। घटना बरका चौकी अंतर्गत गन्नई गांव की बताई जा रही है।
क्या हैं आरोप?
शिकायत के अनुसार, मुख्य आरोपी भोले बैस, मोहन यादव और 6–7 अन्य लोगों ने मनोज राय को जबरन पकड़कर करीब 5 घंटे तक बंधक बनाए रखा। 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप।
दुकान में रखी नगद राशि लूटने का दावा। बेरहमी से मारपीट किए जाने की शिकायत। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी भोले बैस, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गुलाब बैस का पुत्र है।
वहीं मोहन यादव सर्राटोला निवासी है और डायल-100 में लगभग 10 वर्षों तक चालक रह चुका है।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मनोज राय को मुक्त कराया। घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने अपहरण, मारपीट, लूट और फिरौती सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
दूसरा पहलू भी सामने आया
देवसर एसडीओपी गायत्री तिवारी के अनुसार, 13 फरवरी को सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन में मनोज राय अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया था, जिस पर मामला दर्ज किया गया।
इसके बाद मनोज राय ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगाया। इस शिकायत पर भी अलग से प्रकरण दर्ज किया गया है।
14 फरवरी को मनोज राय को न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल दोनों मामलों की विवेचना जारी है।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले भी अवैध रेत परिवहन, शराब तस्करी और मारपीट के मामले दर्ज रहे हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!