खबर
Top News

भाजपाई गोल्डी ने किया धोखाधड़ी का खोटा काम: इंदौर में ठगी का ट्रिपल अटैक; युवती से शादी और बैंक खाते से ठगी के भी दो मामले आए सामने

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जनवरी 2026, 3:22 pm
शेयर करें:
भाजपाई गोल्डी ने किया धोखाधड़ी का खोटा काम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कभी प्लॉट के नाम पर लाखों की सेंध, कभी शादी का झांसा देकर जेब साफ, तो कभी बैंक खाते से रातोरात डिजिटल डाका डालकर रकम गायब... इंदौर में ठगी के ऐसे तीन मामले सामने आए हैं। प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी का केस एक भाजपा नेता गोल्डी राठौर पर दर्ज हुआ है।

खास बात यह है कि कल पुलिस ने आरोपी गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया है। लसूड़िया, खजराना और भंवरकुआं थाने में दर्ज हुए ठगी के इन तीनों मामलों ने साबित कर दिया है कि अब ठगी सिर्फ एक तरीका नहीं, बल्कि पूरा पैकेज बन चुकी है।

प्लॉट का सपना दिखाकर साढ़े आठ लाख उड़ाए
लसूड़िया थाना क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर वर्षा नायर निवासी आरजी श्रृंगीला एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी रोड तलावली चांदा से ऑनलाइन और नकद 8 लाख 46 हजार रुपए की रकम ले ली गई। वर्षा ने बताया कि 2021 में गोल्डी से परिचय हुआ था।

गोल्डी ने खुद को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताया था। उसने स्कीम 78, प्रथम निरंजनपुर, फेज-2 में 2380 वर्गफीट का एक प्लॉट दिखाया, जिसे रमेश पिता सुखराम पंवार के स्वामित्व का और कीमत 64.26 लाख बताई। फिर न्यू श्रीराम नगर, छोटा बांगड़दा में 600 वर्गफीट का प्लॉट बताया।

नवंबर 2022 को दोनों प्लॉट के पेटे बयाने के 50 हजार ले लिए। दबाव पर 2023 को रमेश पंवार का नेमा विक्रेता के रूप में तो उनका नाम क्रेता के रूप में लिखकर स्कीम 78 का तो 8 जून 2023 को कुलदीप ठाकुर के प्लॉट का विक्रय अनुबंध मुझे दे दिए।

उसने दोनों अनुबंध पर गवाह के रूप में अपने खुद के हस्ताक्षर किए तो खरीदार के रूप में मुझे हस्ताक्षर करने को कहा। शंका होने पर उन्होंने दूसरे अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए। उन्होंने दोनों प्लॉटों के असल दस्तावेज मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। इस पर उन्होंने गोल्डी राठौर को जमा किए उनके रुपए लौटाने को कहा तो उसने वह भी नहीं दिए। इस तरह गोल्डी ने उनसे लाखों रुपए ठग लिए।

बैंक खाते से डिजिटल डकैती
भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रावत राव पिता वामन राव निवासी पुष्पदीप नगर, नेमावर रोड के एसबीआई और यूनियन बैंक खातों से धोखे से 8 लाख 83 हजार 970 रुपये निकाल लिए गए। पीडि़त ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात बदमाश ने 27 दिसंबर की शाम उनके एसबीआई बैंक की तिलक नगर शाखा के आदित्य नाम से खुलवाए खाते और बंगाली चौराहा शाखा में रिया इंटरप्राइजेस के नाम से खुलवाए करंट अकाउंट से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उक्त रकम ऑनलाइन ठग ली।

शादी.कॉम से शुरू हुई कहानी, धमकी पर खत्म
मैट्रिमोनियल साइट से मोबाइल नंबर निकालकर नेहा वर्मा (33) निवासी श्रीराम कृष्णबाग कॉलोनी (खजराना) को शादी का भरोसा दिलाया गया। आरोपी नितेश कुमार उर्फ राहुल धीया निवासी महात्मा गांधी नगर, जयपुर (राजस्थान) ने भरोसे में लेकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए नेहा से लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। बाद में पीडि़ता के मोबाइल पर गालियां देकर उसे धमकाया भी।

संबंधित समाचार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

9 minutes ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

20 minutes ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

32 minutes ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

40 minutes ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 18 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 18 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 18 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 19 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 19 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 19 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 19 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 19 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 19 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 19 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 19 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 19 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 19 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 19 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 19 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!