खबर
Top News

करंट लगने से भाजपा नेता की मौत: पोल का सहारा लेते ही लगा जोरदार झटका; महिला भी चपेट में आई, पुलिसकर्मियों ने दिया CPR

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 सितंबर 2026, 12:37 pm
शेयर करें:
करंट लगने से भाजपा नेता की मौत

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के एमपी नगर इलाके में रविवार रात सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में करंट आने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई।

हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दिव्यऋषि शॉपिंग के लिए एमपी नगर पहुंचे थे।

सड़क पार करने के दौरान वे पोल के संपर्क में आए और करंट की चपेट में आ गए।

पोल का सहारा लेते ही लगा जोरदार झटका
प्रत्यक्षदर्शी हेड कॉन्स्टेबल जगदीश दांगी के मुताबिक, दिव्यऋषि सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने सहारे के लिए सड़क किनारे लगे पोल को एक हाथ से पकड़ लिया।

बताया गया कि दूसरे हाथ से दीवार पकड़ने की कोशिश करते समय पोल में मौजूद करंट का जोरदार झटका उन्हें लगा।

इसी दौरान वहां मौजूद एक महिला भी करंट की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने दोनों को संभाला।

पुलिसकर्मियों ने दिया CPR, एम्स में मौत
करंट का झटका लगने के बाद दिव्यऋषि मौके पर ही गिर गए। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और उन्हें CPR दिया।

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दिव्यऋषि को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

मेट्रो निर्माण के दौरान लगाया गया था पोल
प्रत्यक्षदर्शी पुलिसकर्मी के अनुसार, जिस पोल की चपेट में दिव्यऋषि आए, उसे मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के दौरान लगाया गया था।

पोल के आसपास तार खुले होने की बात भी सामने आई है।

हालांकि, पोल में करंट किस वजह से आया और खुले तार वहां किस स्थिति में थे, इसका अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस इन सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

एमपी नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया
घटना की सूचना मिलते ही एमपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जांच के दौरान बिजली के पोल, कनेक्शन, खुले तार और मेट्रो निर्माण से जुड़े कार्यों की स्थिति की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सड़क किनारे लगे पोल में करंट कैसे पहुंचा और हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियां क्या थीं।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो :  शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव
Top News

देखिए वीडियो :लाठीचार्ज और आंसू गैस; हाईकोर्ट में आज सुनवाई, भारी पुलिस बल तैनात

15 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की टक्कर से बैंक कर्मचारी की मौत; चालक की तलाश कर रही पुलिस

29 minutes ago
बस में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR
Top News

बस में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR:पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की; हादसे को लेकर ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा

40 minutes ago
देखिए वीडियो: शाही मस्जिद का प्रभावित हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू
Top News

देखिए वीडियो:मुस्लिम समाज ने खुद शुरू किया काम; प्रशासन की अपील के बाद जताई सहमति, इलाके में पुलिस बल तैनात

about 1 hour ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल:इलाके में तनाव; कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात, महिला टीआई घायल

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक:इस थीम पर तैयार हो रहे एंट्री गेट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो : शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल
Top News

देखिए वीडियो :पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; टंकी चौराहे पर जुटी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

about 2 hours ago
रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

about 16 hours ago
सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

about 18 hours ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

about 18 hours ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 18 hours ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 19 hours ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 19 hours ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 19 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 19 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 20 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 20 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 20 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 20 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!