भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप: चाकू की नोक पर किया; घमकी देते हुए बोला- कुछ नहीं होगा मेरा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
एक महिला ने भाजपा नेता पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और बाद में उसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।
वायरल हुआ धमकी भरा वीडियो
दरअसल, यह मामला जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र से सामने आया है। यहां शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेता अशोक सिंह कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी को गालियां देते हुए यह कहते हुए सुनाई देता है कि, “मेरा कुछ नहीं होगा, जहां शिकायत करनी है कर लो।”
आरोपी की पत्नी भाजपा पार्षद
वीडियो में एक महिला के रोने और सिसकते हुए शिकायत की बात करने की आवाज भी सुनाई दे रही है। इसी वीडियो के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी अशोक सिंह की पत्नी नगर पंचायत में भाजपा की पार्षद हैं। इस कारण मामला राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील बन गया है।
पीड़िता ने एसपी से की लिखित शिकायत
पीड़िता ने 22 दिसंबर को सतना एसपी हंसराज सिंह को लिखित शिकायत सौंपी थी। उसने बताया कि करही (हनुमानगंज) निवासी अशोक सिंह करीब छह महीने पहले उसके घर में घुस आया था और चाकू दिखाकर जबरन दुष्कर्म किया।
इसी दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डर और दबाव के कारण वह लंबे समय तक चुप रही।
दोबारा धमकाकर दबाव बनाने का आरोप
पीड़िता के अनुसार, 20 दिसंबर को आरोपी फिर उसके पास आया और दोबारा छेड़छाड़ की। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि अशोक सिंह पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उसे पूर्व में जिला बदर किया जा चुका है।
डीएसपी को सौंपी गई जांच
एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी डीएसपी (मुख्यालय) मनोज त्रिवेदी को सौंपी है। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी रिकॉर्ड व सबूतों की गहनता से जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!