भाजपा पार्षद को शराब माफिया की धमकी: पार्षद ने निगम टीम के साथ अतिक्रमण कर लगाया गया टीनशेड हटाया; शराब माफिया ने रातोरात फिर से लगाया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निगम जोन एक वार्ड 9 में सड़क चौड़ीकरण में बाधक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसके चलते बालीवाल मैदान की जमीन पर अतिक्रमणकर लगाया गया टीनशेड भी हटा दिया गया।
लेकिन अबैध कब्जे करने वालो ने रातोरात टीनशेड फिर से तैयार कर लिया। निगम कार्रवाई के खिलाफ शराब माफिया ने मोर्चा खोलते हुए मौके पर पहुंचे भाजपा पार्षद को धमकी दे डाली।
नगर निगम द्वारा शहर का समुचित विकास करने के लिए कई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते ही निगम जोन एक वार्ड 9 में भी सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरु की गई है। इसके चलते शुक्रवार को निगम का रिमूवल अमला वृंदावन कालोनी चौराहे से कुम्हार खाड़ी तक पहुंच मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक निर्माणों को हटाने पहुंचा। इस दौरान वॉलीबॉल मैदान की खाली पड़ी सरकारी जमीन पर लगे टीनशेड को भी हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान जिस शराब माफिया द्वारा टीनशेड बनाकर जमीन का मनमाना उपयोग किया जा रहा है। वह पहुंच गया और मौके पर मौजूद भाजपा पार्षद राहुल जायसवाल को धमकी देने लगा। शराब माफिया ने चतावनी भरे लहजे में कहा कि नेतागीरी मत कर नहीं तो तेरा नुकसान हो जाएगा।
धमकी के बाद भी भाजपा पार्षद ने खड़े रहकर सभी अतिक्रमण हटवाए। लेकिन निगम का अमला वापस लौटने के बाद शराब माफिया ने रातोरात दोबारा टीनशेड डलवा दिया। इस तरह सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से शराब का कारोबार कर कमाई करने में जुटा हुआ है।
सरकारी जमीन
बताया जाता है कि वॉलीबॉल मैदान की कुल 14400 स्क्वेयर फीट जमीन है रामनिवास यादव ने ज़मीन के चौकीदार से फर्जी संदेहप्रद डिक्री के आधार पर फर्जी तरीक़े से रजिस्ट्री करा कर 2 लोगों को बच्चों के स्कूल और खेल मैदान की जमीन बेच दी है।
ज्ञात रहे कि शराब कारोबारी रमेश चंद्र रॉय ने 7200 स्केयर फ़ीट रजिस्ट्री करवा ली है। और सिद्धार्थ बंते यादव ने 7200 स्क्वेयर फीट रजिस्ट्री करवा ली हैं। इस तरह सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने का खेल रचा जा रहा है।
किया विवाद
वार्ड 9 के भाजपा पार्षद राहुल जायसवाल द्वारा वृंदावन चौराहा से कुम्हार खाड़ी के बीच की सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसके चलते रोड चौड़ीकरण में बाधक वॉलीबॉल ग्राउंड जिस पर रामनिवास यादव ने अवैध अतिक्रमण कर टीनशेड डाल लिया है।
उसको तोड़ने की कार्रवाई शुरु होते ही शराब माफिया राजेश यादव और भूमाफिया रामनिवास यादव ने पार्षद राहुल जायसवाल को धमकाना शुरू कर दिया। शराब माफिया और भूमाफिया ने धमकाने वाले लहजे में कहा कि तेरा कार्यकाल सिर्फ 15 महीने का बचा है तू नेतागीरी मत कर नहीं तो तेरा नुकसान हो जाएगा।
बताया जाता है कि दोनों मिलकर टीनशेड से शराब का अबैध कारोबार करते है। इसकी वजह से दोनो ने मिलकर पार्षद से विवाद शुरु कर दिया। और निगम कार्रवाई का विरोध जताया। लेकिन पार्षद ने निगम कर्मचारियों को कार्रवाई करने के लिए कहा और खड़े रहकर पूरा टीनशेड तुड़वा दिया।
पार्षद से विवाद की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वृंदावन कालोनी में एकत्रित हो गए। लेकिन पार्षद की समझाइश पर वह लोग शांत हुए।
ड्रेनेज लाइन पर कब्जा
बताया जाता है कि सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने की नीयत से ड्रेनेज पाइप लाइन के उपर भी अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया गया है। इसके चलते ड्रेनेज लाइन की सफाई भी नहीं हो पाती है। वॉलीबॉल ग्राउंड में ड्रेनेज लाइन पर क़ब्ज़ा कर पक्के कमरे का निर्माण कर लिया गया है।
इस कारण हर सप्ताह करीब तीन बार प्रेशर गाड़ी लगाना पड़ती है तत्कालीन निगमायुक्त दिलीप यादव ने दौरे के दौरान जोन एक के भवन अधिकारी को अवैध कब्जा हटवाने के लिए कहा था। लेकिन उनकी रवानगी होते ही अफसरो ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
रात को ही किया कब्जा
निगम वार्ड 9 में निगम अमले ने शुक्रवार को खासगी के बगीचे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर अवैध कब्जा हटाया था, लेकिन शराब माफिया ने रातोंरात दोबारा लोहे की चादरे लगाकर कब्जा जमा लिया।
इस तरह सरकारी जमीन को अपनी प्रापर्टी साबित करने में शराब माफिया जुट गया है। जब कि इस जमीन पर किए जाने वाले निर्माण के खिलाफ प्रशासन व निगम ने पहले भी बुलडोजर चलाकर अबैध निर्माण जमींदोज किए थे।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!