अरबपति का बेटा इतने घंटे में ही रिहा: कितने लोगों को मारी थी टक्कर; गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत, कोर्ट में क्या नहीं बता सकी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कानपुर।
तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को गिरफ्तारी के महज 7 घंटे बाद ही जमानत मिल गई। कोर्ट में पुलिस 14 दिन की रिमांड मांगने पहुंची थी, लेकिन ठोस कारण न बता पाने पर अदालत ने अर्जी खारिज कर दी।
संतोषजनक जवाब नहीं दे सके जांच अधिकारी
आरोपी के वकील अनंत शर्मा के अनुसार, जज ने पूछा कि जब सभी धाराएं जमानती हैं तो रिमांड की जरूरत क्यों है? इस पर जांच अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद शिवम को 20 हजार रुपए के बेल बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने शिवम को गुरुवार सुबह 8 बजे उसके घर के सामने से गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और एंबुलेंस के जरिए भागने की सूचना मिली थी। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे एजेसीएम कोर्ट में पेश किया गया।
मीडिया पर भड़का
कोर्ट परिसर में शिवम मीडिया पर भड़कता नजर आया। पेशी के दौरान वह बीमार दिखा और उसके हाथ में वीगो लगी थी। पुलिसकर्मी और परिजन उसे सहारा देते दिखे।
8 फरवरी को हुआ हादसा
वीआईपी रोड पर करीब 14 करोड़ की लेम्बोर्गिनी ने 6 लोगों को टक्कर मार दी। शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की। बाद में जांच में शिवम का नाम जोड़ा गया। कारोबारी केके मिश्रा ने कहा था कि हादसे के वक्त उनका बेटा गाड़ी नहीं चला रहा था, बल्कि ड्राइवर मोहन वाहन चला रहा था।
समझौते की बात आई सामने
घायल और FIR दर्ज कराने वाले मोहम्मद तौसीफ की ओर से समझौते की बात सामने आई, हालांकि पुलिस ने इसे नकार दिया।मोहन नामक युवक कोर्ट पहुंचा और खुद को ड्राइवर बताया, लेकिन पुलिस रिपोर्ट में उसका नाम नहीं था। अदालत ने कहा कि केस डायरी में आरोपी शिवम है, मोहन का नाम नहीं है। तकनीकी सवालों के जवाब में भी मोहन की बातों पर संदेह हुआ।
कारोबारी परिवार पहले भी चर्चा में
केके मिश्रा की कंपनी बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड तंबाकू कारोबार से जुड़ी है। दो साल पहले आयकर विभाग की छापेमारी में भारी टैक्स चोरी सामने आई थी। दिल्ली स्थित आवास से 100 करोड़ से अधिक कीमत की लग्जरी कारें बरामद हुई थीं, जिनमें रोल्स-रॉयस, लेम्बोर्गिनी और फरारी शामिल थीं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!