खबर
Top News

डेली कॉलेज से निकाली बाइक रैली: हुआ केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 फ़रवरी 2026, 3:22 pm
शेयर करें:
डेली कॉलेज से निकाली बाइक रैली

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल जिले के देहात क्षेत्र में ट्रैफिक अवेयरनेस राइड के तहत बाइक रैली निकाली गई। वहीं, शहर के डेली कॉलेज परिसर से निकाली जाने वाली बाइक रैली, रैली निकाले जाने से पहले ही विवादों में पड़ गई।

पुलिस ने बिना अनुमति रैली निकालने पर आयोजक पर केस दर्ज कर लिया। वहीं, जिले के देहात क्षेत्र में भी ट्रैफिक जागरूकता के लिए बाइक रैली का सफल आयोजन किया गया।

आजाद नगर टीआई लोकेश सिंह भदौरिया के अनुसार युवराज पिता शालादित्य सिंह निवासी ग्राम जामनिया (मानपुर) के खिलाफ केस दर्ज किया है। खबर मिली थी कि आरोपी डेली कालेज परिसर से बाइक रैली निकालने वाला है। पता किया तो खुलासा हुआ कि इंडिया बाईक बिक नाम से बाइक राइडरों की रैली निकालने वाले युवराज ने कोई अनुमति नहीं ली है।

पुलिसकर्मी डेली कॉलेज पहुंचे तो बड़ी संख्या में बाइक राइडर रैली निकालने के लिए रेडी पोजीशन में खड़े मिले। इसी आधार पर युवराज पर केस दर्ज किया है। उधर, डीएसपी मुख्यालय उमाकांत चौधरी ने बताया कि कल इंदौर ग्रामीण पुलिस के तत्वाधान में बाइक राइडर्स के विभिन्न ग्रुप के द्वारा ट्रैफिक अवेयरनेस राइड का आयोजन किया गया।

इसके तहत किशनगंज थाना क्षेत्र के विक्रम माल से लगभग 150 राइडर्स द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली शुरू की गई, जो महू बडग़ोंदा होते हुए जाम गेट पर समाप्त हुई। इसमें उनके अलावा डीएसपी ट्रैफिक नितिन सिंह और आरआई योगेंद्र भाटी शामिल थे। इस दौरान महू के ड्रीमलैंड चौराहे पर निशुल्क हेलमेट भी बांटे गए और रैली में भाग ले रहे राइडर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इतना ही नहीं विभिन्न गांवों से गुजरते हुए भी गांव वालों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। सभी को हेलमेट लगाकर दो पहियां वाहन चलाने की समझाइश दी गई। रैली में अनेक सोशल इनफ्लुएंसर्स ने भी भाग लिया।

संबंधित समाचार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

2 minutes ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

3 minutes ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

32 minutes ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

35 minutes ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

36 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

40 minutes ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

about 1 hour ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

about 1 hour ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

about 1 hour ago
पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

about 1 hour ago
हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

about 1 hour ago
खौफनाक हादसा
Top News

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

about 1 hour ago
गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा
Top News

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

about 1 hour ago
होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत
Top News

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

about 1 hour ago
स्वाइन फ्लू का खतरा
Top News

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

about 2 hours ago
मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!