30 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक: तीन दोस्तों की मौके पर मौत; अंधेरे में नहीं दिखा टूटा पुल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन दोस्त एक जर्जर पुल से फिसलकर करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरे।
तीनों की मौके पर मौत
हादसा इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, पांच युवक दो बाइकों पर सवार होकर दमोह जिले के समनापुर गांव जा रहे थे। रास्ता भटकने के बाद शॉर्टकट लेने के प्रयास में वे ब्यारमा नदी पर बने क्षतिग्रस्त पुल तक पहुंच गए।
युवकों को खतरे का अंदाजा नहीं हो सका
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार पुल पर न तो रेलिंग मौजूद थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगा था। अंधेरे के कारण बाइक सवार युवकों को खतरे का अंदाजा नहीं हो सका और बाइक सीधे खाई में गिर गई।
इनकी गई जान
हादसे में सागर जिले के छिरारी गांव निवासी अजय घोषी (21), अमित कुर्मी (21), पवन कुर्मी (22) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे।
दूसरी बाइक पीछे रह गई
दूसरी बाइक पर सवार भागीरथ कुर्मी और सुमित कुर्मी कुछ दूरी पीछे रह गए, जिससे वे इस हादसे का शिकार होने से बच गए। भागीरथ ने ही गांव वालों और पुलिस को हादसे की सूचना दी।
ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला गया और तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जो परिजनों की मौजूदगी में कराया जाएगा।
बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुआ था पुल
मृतक पवन कुर्मी के चाचा सुरेश पटेल ने बताया कि ब्यारमा नदी पर बना यह पुल 30 जुलाई को आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से इस मार्ग पर आवागमन जोखिम भरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों को इस रास्ते से बचने के लिए करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है।
प्रशासन पर उठे सवाल
हादसे के बाद एक बार फिर जर्जर पुलों और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यदि समय रहते पुल पर बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेत लगाए गए होते, तो शायद यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।
पूर्व मंत्री ने जताया शोक
इस हादसे पर पूर्व मंत्री और रहली विधायक गोपाल भार्गव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि छिरारी गांव के तीन युवकों की मौत बेहद पीड़ादायक है और वे इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!