होम-ऑटो लोन वालों के लिए बड़ी खबर: रेपो रेट का हो गया ऐलान; जानिए घटेगी या बढ़ेगी आपकी EMI
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
होम लोन और ऑटो लोन की EMI में कटौती की उम्मीद लगाए लोगों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से फिलहाल कोई नई राहत नहीं मिली है। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखने का फैसला किया है।
कोई नया असर नहीं पड़ेगा
यानी इस बार न तो ब्याज दरों में कटौती हुई और न बढ़ोतरी। ऐसे में रेपो रेट से जुड़े फ्लोटिंग रेट लोन की EMI पर इस फैसले से तत्काल कोई नया असर नहीं पड़ेगा। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति के फैसलों की घोषणा करते हुए बताया कि केंद्रीय बैंक ने अपना न्यूट्रल रुख भी बरकरार रखा है।
स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) दर 5% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) दर 5.50% पर स्थिर रखी गई है।
पश्चिम एशिया के तनाव से बढ़ी चिंता
RBI गवर्नर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता अभी बनी हुई है। खासकर पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण जोखिम बने हुए हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए RBI ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने का फैसला किया है।
इससे पहले जून की MPC बैठक में भी रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रखा गया था। वहीं, 2025 में RBI ने अलग-अलग मौद्रिक नीति बैठकों में रेपो रेट में कुल 1.25 प्रतिशत अंक की कटौती की थी।
भारतीय अर्थव्यवस्था से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद RBI ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर भरोसा जताया है। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.6% से बढ़ाकर 6.7% कर दिया है।
पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7% रहने का अनुमान है। दूसरी तिमाही के लिए अनुमान 6.3% से बढ़ाकर 6.4% किया गया है।
महंगाई का अनुमान घटाकर 5%
महंगाई के मोर्चे पर RBI ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए खुदरा महंगाई का अनुमान 5.1% से घटाकर 5% कर दिया है। हालांकि खाद्य पदार्थों, ईंधन की कीमतों और मानसून की स्थिति को महंगाई के लिए जोखिम माना गया है।
RBI के अनुमान के मुताबिक पहली तिमाही में खुदरा महंगाई 5.3%, दूसरी में 4.7%, तीसरी में 5.9% और चौथी तिमाही में 5.5% रह सकती है।
क्या है रेपो रेट और EMI से इसका क्या कनेक्शन?
रेपो रेट वह ब्याज दर है, जिस पर RBI बैंकों को अल्पकालिक धन उपलब्ध कराता है। रेपो रेट घटने पर रेपो से जुड़े फ्लोटिंग लोन की ब्याज दरों में कमी की गुंजाइश बनती है, जबकि इसमें बढ़ोतरी होने पर कर्ज महंगा हो सकता है।
इस बार रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने से मौजूदा होम और ऑटो लोन ग्राहकों को RBI के इस फैसले से तत्काल नई EMI राहत नहीं मिलेगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!