खबर
Top News

नगर निगम में बड़ा खेल बेलदार को बनाया साहब: अजीबोगरीब आदेशों के कारण स्वास्थ्य विभाग चर्चा में

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 मार्च 2026, 2:53 pm
290 views
शेयर करें:
नगर निगम में बड़ा खेल बेलदार को बनाया साहब

चंचल भारतीय 98936-44317 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग इन दिनों अपने अजीबोगरीब आदेशों के कारण चर्चा में है। ताजा मामला एक बेलदार को सीधे सुपरवाइजर की कुर्सी पर बैठाने का है, जिसने निगम की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है।

नगर निगम द्वारा जारी आदेश क्रमांक 1567 के जरिये इस पूरे गड़बड़झाले का खुलासा हुआ है, जिसके अनुसार मूल पद बेलदार पर कार्यरत कर्मचारी संदीप तोमर को जोन क्रमांक 12 में बल्क वाहन हेल्पर के पद से हटाकर सीधे जोन क्रमांक 10 में बल्क सुपरवाइजर की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

यह आदेश इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि प्रशासनिक नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी को उसके मूल पद की योग्यता और वरिष्ठता को दरकिनार कर ऊंचे पद का प्रभार देना सीधे तौर पर नियमों को ठेंगा दिखाने जैसा है।

अनुभवी कर्मचारी पदोन्नति और सही ग्रेड-पे के लिए काट रहे चक्कर
हैरानी की बात यह है कि जहां निगम के सैकड़ों अनुभवी कर्मचारी अपनी पदोन्नति और सही ग्रेड-पे के लिए सालों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, वहीं एक बेलदार पर विशेष मेहरबानी दिखाते हुए उसे सुपरवाइजर बना देना अधिकारियों की मंशा पर गहरा संदेह पैदा करता है।

स्वास्थ्य विभाग में इस तरह पद के दुरुपयोग और मनचाही पोस्टिंग की रवायत पुरानी है, लेकिन इस बार कागजी सबूतों ने इस पूरी सेटिंग का सरेआम खुलासा कर दिया है। अपर आयुक्त के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं, जो दर्शाता है कि इस ‘खास’ व्यक्ति को उपकृत करने की कितनी जल्दबाजी थी।

यह पूरा प्रकरण न केवल नगर निगम की निष्पक्षता को कटघरे में खड़ा करता है, बल्कि स्वच्छता अभियान की आड़ में चल रही इस अंदरूनी बंदरबांट का भी खुलासा करता है। अब देखना यह है कि क्या वरिष्ठ अधिकारी इस मनमाने आदेश को निरस्त कर व्यवस्था की शुचिता बनाए रखेंगे या फिर निगम में नियमों को ताक में रख ऐसे ही रेवड़ियां बंटती रहेंगी।

संबंधित समाचार

अब ई-अटेंडेंस से जुड़ेगी सैलरी
Top News

अब ई-अटेंडेंस से जुड़ेगी सैलरी:गैरहाजिरी पर कटेगा वेतन; प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही भी तय

16 minutes ago
सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 8 भवन हुए सील
Top News

सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 8 भवन हुए सील:फायर सेफ्टी नियमों पर निगम सख्त

27 minutes ago
हिंदू युवती के साथ रह रहे युवक को लेकर हंगामा
Top News

हिंदू युवती के साथ रह रहे युवक को लेकर हंगामा:हिंदूवादियों ने की शिकायत; पुलिस ने थाने में बैठाया

34 minutes ago
कोर्ट में प्रेमी का हाथ थामा
Top News

कोर्ट में प्रेमी का हाथ थामा:थाने पहुंचते-पहुंचते पति के साथ चली गई; पुलिस भी रह गई हैरान

35 minutes ago
परीक्षा से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन
Top News

परीक्षा से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन:सोशल मीडिया की होगी विशेष मॉनिटरिंग

about 1 hour ago
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकली साइकिल रैली
Top News

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकली साइकिल रैली:पौधारोपण और स्वच्छता अभियान भी चलाया; युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

about 1 hour ago
विश्व प्रसिद्ध मंदिर में घोटाला
Top News

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में घोटाला:गोबर के ढेर से निकले लाखों; करोड़ों की जमीन देख अधिकारी हैरान

about 1 hour ago
नर्मदा नदी में नहाने के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में नहाने के दौरान हादसा:2 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने में दूसरा भी डूबा, 3 घंटे बाद मिले शव

about 2 hours ago
व्यावसायिक राजधानी ने भरा रिकॉर्ड टैक्स
Top News

व्यावसायिक राजधानी ने भरा रिकॉर्ड टैक्स:लक्ष्य से कहीं ज्यादा रुपए जमा; करदाताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी

about 2 hours ago
जुए के बड़े अड्डे का खुलासा
Top News

जुए के बड़े अड्डे का खुलासा:रात 3 बजे क्लब पर पुलिस का धावा; 32 जुआरी धराए

about 2 hours ago
वेयर हाउस गेहूं घोटाला
Top News

वेयर हाउस गेहूं घोटाला:एक अधिकारी को हटाया; दूसरा निलंबित, बोरियों में मिली मिट्टी

about 2 hours ago
बजरंग दल नेता की हत्या के बाद बवाल
Top News

बजरंग दल नेता की हत्या के बाद बवाल:आरोपियों के घरों में की आगजनी; पुलिस पर पथराव, भारी फोर्स तैनात

about 3 hours ago
बिना ओटीपी नहीं बनेगा यह सर्टिफिकेट
Top News

बिना ओटीपी नहीं बनेगा यह सर्टिफिकेट:लागू हुई नई व्यवस्था; वाहन मालिक की वास्तविक पहचान होगी सुनिश्चित

about 3 hours ago
STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:5 और आरोपी गिरफ्तार; कुरकुरे के पैकेटों के नीचे छिपाकर भेजते थे नशीला कफ सिरप

about 3 hours ago
तुलसी नगर के विकास को लेकर महापौर से मिले रहवासी, बोले
Top News

तुलसी नगर के विकास को लेकर महापौर से मिले रहवासी, बोले:कार्यों में देरी हुई तो करेंगे जन आंदोलन; पेयजल, ड्रेनेज और सड़क निर्माण सहित कई मांगों पर मिला आश्वासन

about 3 hours ago
आसान नहीं खेती-किसानी की डगर
Top News

आसान नहीं खेती-किसानी की डगर:ब्रिक्स देशों का लोकलुभावन घोषणा-पत्र; अमल बेहद चुनौतीपूर्ण

about 3 hours ago
इस कार्यालय में हुआ घोटाला
Top News

इस कार्यालय में हुआ घोटाला:मचा हड़कंप, बिना अनुमति बिल पास होने के आरोप; नोटिस जारी कर जवाब मांगा

about 3 hours ago
सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले स्टेशन पर बवाल
Top News

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले स्टेशन पर बवाल:ट्रेनों में की तोड़फोड़; छात्रों का आरोप-व्यवस्थाएं सही नहीं थी, 6 गिरफ्तार

about 4 hours ago
MP में बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में बदला मौसम का मिजाज:आंधी-बारिश का दौर जारी; इस तारीख तक पहुंच सकता है मानसून

about 4 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:दो सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल; आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!