1.28 करोड़ के गोल्ड की तस्करी में बड़ा खुलासा: एयरलाइन कर्मचारी समेत पांच को जेल भेजा: पुराने नेटवर्क की भी जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की इंदौर जोनल यूनिट ने एयरपोर्ट पर विदेशी सोने की तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम की है। अबूधाबी से लाया गया 1000.20 ग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 1.28 करोड़ रुपए आंकी गई है। मामले में एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक कर्मचारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोप है कि सोने को चांदी जैसी दिखने वाली दो चूड़ियों के रूप में छिपाकर लाया गया था। इसे कस्टम जांच से पहले एयरपोर्ट से बाहर निकालने की योजना थी। डीआरआई की कार्रवाई से पहले ही पूरा नेटवर्क पकड़ में आ गया।
गिरफ्तार आरोपियों में संजय मुंजे (48), अमन गहलोत (30), गोविंद पोरवाल (48), वासुदेव बरनाले (32) और अजय कुमार सेन (56) शामिल हैं। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 18 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अबूधाबी से फ्लाइट में आया था 1 किलो सोना
डीआरआई के मुताबिक, 4 अगस्त को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-248 से अबूधाबी से इंदौर पहुंचे यात्री के जरिए सोना लाया गया था। जांच से बचने के लिए करीब एक किलो सोने को सामान्य धातु की चूड़ियों जैसा रूप दिया गया था।
योजना थी कि यात्री के विमान से उतरने के बाद सोना एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मचारी को सौंप दिया जाए और कस्टम जांच से पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए।
एयरलाइन कर्मचारी पर कस्टम जांच से बचाने का आरोप
जांच में सामने आया कि नेटवर्क में हर व्यक्ति की अलग भूमिका तय थी। डीआरआई के अनुसार, संजय मुंजे पर पूरे नेटवर्क के समन्वय और सोना मंगाने की योजना बनाने का आरोप है। गोविंद पोरवाल कथित तौर पर अबूधाबी से सोना लेकर आया था।
एयर इंडिया एक्सप्रेस में कार्यरत वासुदेव बरनाले पर एयरोब्रिज पर सोना लेकर उसे कस्टम जांच से बचाकर बाहर निकालने में मदद करने का आरोप है। अमन गहलोत और अजय कुमार सेन की भूमिका सोना आगे पहुंचाने और आरोपियों के बीच समन्वय से जुड़ी बताई गई है।
निगरानी की जानकारी देने के बदले 10 हजार रुपए
डीआरआई की जांच में एयरपोर्ट और जांच एजेंसियों की निगरानी से जुड़ी जानकारी तस्करी नेटवर्क तक पहुंचाए जाने की बात भी सामने आई है। इसके बदले प्रति यात्रा 10 हजार रुपए दिए जाने का दावा किया गया है।
एजेंसी अब यह पता लगा रही है कि इस तरह की जानकारी नेटवर्क तक कौन पहुंचाता था और इससे पहले कितनी बार इसी तरीके से सोना एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया।
पहले भी तस्करी से जुड़े होने के संकेत
सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 108 के तहत दर्ज बयानों के आधार पर DRI को आरोपियों के पहले भी विदेशी सोने की तस्करी से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। एजेंसी अब नेटवर्क के दूसरे सदस्यों, पैसों के स्रोत, भुगतान व्यवस्था और यात्रा के पैटर्न की जांच कर रही है।
जब्त सोने को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!