MP में औसत से कम बारिश: 49 जिलों में हालात चिंताजनक; अगले 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून की बेरुखी के कारण बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में अब तक करीब 16.3 इंच बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से लगभग 18% कम है।
6 जिले बेहतर स्थिति में
भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन समेत 49 जिलों में बारिश सामान्य से कम बताई जा रही है, जबकि केवल 6 जिले बेहतर स्थिति में हैं।
अगले 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट
हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तेज बारिश होने की संभावना है। यदि मौजूदा सिस्टम मजबूत रहा तो बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है।
5 बड़े शहरों में सिर्फ ग्वालियर आगे
प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में ग्वालियर ही सामान्य बारिश से आगे है। यहां औसत से करीब 7% अधिक बारिश दर्ज की गई है। इसके विपरीत भोपाल में 7%, इंदौर में 2%, उज्जैन में 14% और जबलपुर में करीब 29% कम बारिश हुई है।
बारिश सामान्य से कम बनी हुई है
भोपाल, जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा और नर्मदापुरम संभाग के सभी जिलों में बारिश सामान्य से कम बनी हुई है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ जिले ही बेहतर स्थिति में हैं।
आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और दमोह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, रीवा, सतना, सागर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है।
नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी सक्रिय
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इसके असर से अगले कुछ दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। उत्तरी और पूर्वी मध्य प्रदेश में इसका ज्यादा असर देखने को मिलने की संभावना है।
मानसून कोटे की आधी बारिश भी पूरी नहीं
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक औसतन 413.3 मिमी (16.3 इंच) बारिश हुई है, जबकि इस अवधि तक करीब 507.2 मिमी (20 इंच) बारिश होनी चाहिए थी।
यानी प्रदेश करीब 3.7 इंच बारिश से पीछे चल रहा है। पूरे मानसून सीजन की सामान्य बारिश के मुकाबले अभी आधा कोटा भी पूरा नहीं हुआ है।
ऐसे में आने वाले दिनों की बारिश जलाशयों, भूजल और खरीफ फसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!