कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों का हमला: एक की मौत; 20 से अधिक घायल, मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले के डेहरी क्षेत्र अंतर्गत झिगरी बयड़ी गांव में शनिवार को आयोजित मृत्यु भोज कार्यक्रम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां मौजूद लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया।
20 से अधिक ग्रामीण घायल
इस हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक ग्रामीण घायल हुए हैं। घायलों में से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गांव में परंपरा अनुसार मृत्यु भोज का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण भोजन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड कार्यक्रम स्थल पर टूट पड़ा। अफरा-तफरी मच गई-लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, लेकिन कई को डंक लगे।
मृतक व घायलों की स्थिति
हमले में हुसैन पिता गुलाब, निवासी गातला, की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को बाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार डेहरी में किया जा रहा है।
गांव में शोक, प्रशासन अलर्ट
घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हुईं और उपचार की व्यवस्था की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हुसैन को मधुमक्खियों ने अत्यधिक डंक मारे थे, जिससे उनकी जान चली गई।
प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को आसपास मधुमक्खियों के छत्तों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!