कन्या भोज के दौरान मधुमक्खियों का हमला: मची अफरा-तफरी; लोगों में दहशत का माहौल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पन्ना।
सोमवार दोपहर एक धार्मिक आयोजन के दौरान अचानक हड़कंप मच गया। अजयगढ़ तहसील अंतर्गत लोलस गांव में ठाकुर बाबा मंदिर परिसर में चल रहे कन्या भोज के बीच मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में करीब 12 लोग घायल हुए, जिनमें 10 बच्चे शामिल हैं।
श्रद्धालुओं के बीच मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत लोलाश क्षेत्र में मंदिर परिसर में कन्या भोज और भंडारे का आयोजन चल रहा था। बच्चे, बालिकाएं और महिलाएं प्रसाद ग्रहण कर रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड परिसर में आ पहुंचा और लोगों पर डंक मारने लगा। कुछ ही पलों में वहां भगदड़ की स्थिति बन गई और चीख-पुकार मच गई।
ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
हमले में कई बच्चे और महिलाएं घायल हो गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घायलों को पहले अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
ये बच्चे हुए घायल
मधुमक्खियों के हमले में आयुष (5 वर्ष), आराध्या (3 वर्ष), क्रांति (9 वर्ष), इशांक (7 वर्ष), उमा (18 वर्ष), रिया (5 वर्ष), रिया (3 वर्ष), सुशांक (6 वर्ष), धरमवती (18 वर्ष) सहित अन्य लोग घायल हुए हैं।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खुले स्थानों पर आयोजन करते समय सावधानी बरतें और मधुमक्खियों के छत्तों के आसपास विशेष सतर्कता रखें।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!