स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का हमला: कक्षाओं से बाहर निकले बच्चे; परीक्षा के बीच मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
नेमावर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में मधुमक्खियों का एक विशाल झुंड अचानक घुस आया। उस वक्त स्कूल में नियमित कक्षाएं चल रही थीं और कक्षा 5वीं से 8वीं तक की परीक्षाओं की तैयारी भी जारी थी।
कक्षाओं से बाहर निकले बच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुमक्खियां तेजी से उड़ते हुए कक्षाओं और बरामदों में मंडराने लगीं। अचानक बने हालात से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में दहशत फैल गई। कई बच्चे कक्षाओं से बाहर निकल आए, जबकि कुछ ने डेस्क के नीचे छिपकर बचने की कोशिश की।
सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र हथेल ने तत्काल निर्णय लेते हुए बच्चों को शांत रहने के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने के बाद एहतियातन कक्षा 5वीं से 8वीं तक की परीक्षा को चित्रांश पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थानांतरित किया गया। सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित वहां पहुंचाया गया, जहां केंद्राध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे के मार्गदर्शन में परीक्षा तय समय पर शुरू कराई गई।
एक छात्रा और शिक्षक घायल
इस घटना में एक छात्रा और शिक्षक अर्जुन सिंह तोमर को मधुमक्खियों ने काट लिया। दोनों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। शिक्षक तोमर को बेहतर इलाज के लिए हरदा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि वे एक बच्ची को बचाने के प्रयास में घायल हुए। फिलहाल दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
छत्ता हटाने की मांग
विद्यालय प्रशासन ने नगर परिषद और वन विभाग से संपर्क कर मधुमक्खियों के छत्ते को सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियां दोबारा सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!