ब्यूटीशियन से दुष्कर्म: नशा देकर की हैवानियत; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, 4 पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में एक 21 वर्षीय ब्यूटीशियन की शिकायत पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरीन उर्फ माहिरा, उसकी बहन आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण की जांच बागसेवनिया थाना पुलिस कर रही है।
होटल में मुलाकात, फिर साथ रहने लगी
पीड़िता रविवार रात अपने मामा के साथ थाने पहुंची। उसने बताया कि 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा स्थित एक होटल में दोस्त की जन्मदिन पार्टी के दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई थी।
बाद में दोनों साथ रहने लगीं और जनवरी 2025 में बागसेवनिया क्षेत्र में रहने वाली अमरीन के संपर्क में आईं। पीड़िता का आरोप है कि उसकी सहेली ने अमरीन के कहने पर धर्म परिवर्तन कर उसके भाई से शादी कर ली। साथ ही, उसे नशे की लत लगाने का भी आरोप लगाया गया है।
कई बार दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता के अनुसार अगस्त 2025 में अमरीन के करीबी चंदन यादव ने उसे बहाने से बुलाया और धमकाकर दुष्कर्म किया। बदनाम करने की धमकी देकर चुप रहने का दबाव बनाया गया।
आरोप है कि बाद में अलग-अलग समय पर कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जबरन पब-लाउंज ले जाया जाता था और अनजान लोगों से मेलजोल का दबाव बनाया जाता था। इसी दौरान धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया।
अन्य स्थानों पर दुष्कर्म का आरोप
शिकायत में उल्लेख है कि नवंबर 2025 में गांधी नगर क्षेत्र में एक परिचित के घर ले जाकर चाय में नशीला पदार्थ पिलाया गया और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया गया। दिसंबर 2025 में अहमदाबाद ले जाकर एक अन्य युवक से मिलवाने और वहां भी दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। जनवरी 2026 में पीड़िता भोपाल छोड़कर छत्तीसगढ़ चली गई।
दूसरी महिला ने भी लगाए आरोप
एक 32 वर्षीय महिला ने भी थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि उसे नौकरी का झांसा देकर अमरीन ने अपने घर बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ और बाद में देह व्यापार के लिए दबाव डाला गया। उसने यह भी दावा किया कि उस पर धर्म परिवर्तन कर बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने का दबाव बनाया गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं दुष्कर्म, ब्लैकमेल, धर्म परिवर्तन के दबाव और मानव तस्करी की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!