ट्रांसपेरेंट ग्लास के पीछे विराजे बप्पा: मंदिर के गर्भगृह के गेट का हो रहा चौड़ीकरण; रात में चल रहा काम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र खजराना गणेश मंदिर में इन दिनों व्यापक विकास कार्य जारी हैं। मंदिर के मास्टर प्लान के तहत भगवान गणेश के गर्भगृह के मुख्य द्वार को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया गया है।
इस दौरान गणेश प्रतिमा की सुरक्षा और श्रद्धालुओं के निर्बाध दर्शन को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह को विशेष ट्रांसपेरेंट ग्लास और स्टील संरचना से सुरक्षित ढंक दिया गया है।
धूल, मलबे से बचाने उठाया कदम
मंदिर प्रशासन के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान धूल, मलबे या अन्य किसी प्रकार के प्रभाव से भगवान की प्रतिमा को सुरक्षित रखने के लिए यह अस्थायी सुरक्षा कवच तैयार किया गया है। श्रद्धालु इस दौरान भी कांच के पार से भगवान गणेश के दर्शन कर सकेंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बढ़ाई जा रही चौड़ाई
गर्भगृह के प्रवेश द्वार का चौड़ीकरण मंदिर में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद एक साथ अधिक संख्या में भक्त आसानी से दर्शन कर सकेंगे, जिससे त्योहारों और विशेष अवसरों पर लगने वाली भीड़ का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा। मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए निर्माण कार्य मुख्य रूप से रात के समय किया जा रहा है।
150 किलो चांदी हटाकर ट्रेजरी में रखी
गेट चौड़ीकरण के लिए गर्भगृह के द्वार और आसपास लगी करीब को सावधानीपूर्वक हटाया गया है। इस चांदी को सुरक्षित रूप से ट्रेजरी में जमा कराया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे पुनः पूर्ववत लगाया जाएगा। कार्य शुरू करने से पहले एसजीएसआईटीएस की विशेषज्ञ टीम ने गर्भगृह और संरचना का तकनीकी निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की थी। रिपोर्ट के आधार पर ही निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई।
सभा मंडप भी होगा नीचे
गेट चौड़ीकरण के बाद मंदिर प्रशासन सभा मंडप में भी बदलाव करेगा। योजना के अनुसार सभा मंडप के फर्श को करीब दो से ढाई फीट नीचे किया जाएगा, ताकि पीछे खड़े श्रद्धालुओं को भी भगवान गणेश के दर्शन आसानी से हो सकें। वर्तमान व्यवस्था में भीड़ अधिक होने पर पीछे खड़े भक्तों को दर्शन में परेशानी होती है। सभा मंडप का स्तर कम होने से दर्शन व्यवस्था अधिक सुगम और व्यवस्थित हो जाएगी।
सिंहस्थ को देखते हुए हो रहे विकास कार्य
मंदिर प्रशासन आगामी सिंहस्थ और भविष्य में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से विभिन्न विकास कार्य कर रहा है। गर्भगृह, सभा मंडप और दर्शन हॉल में किए जा रहे ये बदलाव श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।
खजराना गणेश मंदिर में चल रहे ये निर्माण कार्य न केवल मंदिर की संरचना को अधिक व्यवस्थित बनाएंगे, बल्कि आने वाले वर्षों में लाखों श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था को भी अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाएंगे।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!