हास्य अभिनेता की संपत्ति पर बैंक ने चस्पा किया नोटिस: ₹16.61 करोड़ के लोन का मामला; न चुकाने पर नीलामी की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाहजहांपुर।
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े करीब 16.61 करोड़ रुपए के लोन के मामले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है। बैंक की ओर से कचहरी रोड स्थित उनकी संपत्ति पर कुर्की और नीलामी से संबंधित नोटिस चस्पा किया गया। हालांकि, कुछ समय बाद नोटिस वहां से हटा दिया गया।
बताया जा रहा है कि यह लोन राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी के नाम पर लिया गया था। निर्धारित समय पर ऋण की अदायगी नहीं होने के कारण बैंक ने संपत्तियों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई आगे बढ़ाई है।
पत्नी और मां के नाम पर लिया था ₹16.61 करोड़ का लोन
जानकारी के मुताबिक, राजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई शाखा से पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी के नाम पर करीब 16 करोड़ 61 लाख रुपए का ऋण लिया था। समय पर भुगतान नहीं होने के बाद बैंक ने वसूली की प्रक्रिया शुरू की।
करीब दो साल पहले भी बैंक की ओर से इस मामले में नोटिस चस्पा किया गया था। इसके बाद ऋण के भुगतान को लेकर बैंक और संबंधित पक्ष के बीच बातचीत हुई थी।
लोन नहीं चुकाया तो नीलामी की प्रक्रिया
अब बैंक की ओर से कचहरी रोड स्थित संपत्ति पर दोबारा नोटिस चस्पा किए जाने की बात सामने आई है। नोटिस में बकाया राशि जमा नहीं होने की स्थिति में मुंबई ऋण वसूली न्यायाधिकरण के माध्यम से नीलामी की प्रक्रिया बढ़ाने का उल्लेख बताया जा रहा है।
कार्रवाई के दायरे में पैतृक गांव कुंडरा स्थित जमीन और भवन के साथ मुंबई समेत अन्य स्थानों की संपत्तियों को शामिल किए जाने की बात कही गई है।
भाई बोले- पुराना मामला, बैंक से बनी है सहमति
राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने इसे पुराना मामला बताया है। उनका कहना है कि बैंक के साथ ऋण अदायगी को लेकर बातचीत हो चुकी है और भुगतान की प्रक्रिया पर सहमति बनी हुई है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!