खबर
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक: कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अक्टूबर 2026, 4:35 pm
शेयर करें:
नए नल कनेक्शन पर रोक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कम बारिश के कारण पेयजल संकट की आशंका के बीच इंदौर नगर निगम ने नर्मदा जल की आपूर्ति को लेकर सख्ती शुरू कर दी है।

निगम ने नर्मदा पेयजल योजना के तहत नए नल कनेक्शन देने पर रोक लगा दी है। अब किसी नई कॉलोनी को भी बल्क कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।

निर्माणाधीन मकानों को भी फिलहाल नर्मदा का नया कनेक्शन नहीं मिलेगा। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को मौखिक निर्देश दिए जाने की जानकारी मिली है।

नगर निगम आने वाले महीनों में संभावित जल संकट से निपटने की तैयारी कर रहा है। कम बारिश के चलते जनवरी से पानी की किल्लत बढ़ने की आशंका को देखते हुए निगम जल नीति और आपातकालीन कार्ययोजना तैयार कर रहा है।

इसी के तहत नए कनेक्शन रोककर उपलब्ध पानी का इस्तेमाल पहले से जुड़े उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी करने में करने पर जोर दिया जा रहा है।

पहले से जुड़े उपभोक्ताओं को पानी देना प्राथमिकता
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि बल्क कनेक्शन देने पर रोक लगा दी गई है। उनका कहना है कि पहले से बल्क कनेक्शन ले चुके उपभोक्ताओं को नियमित पानी उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। मौजूदा परिस्थितियों में नए कनेक्शनों के जरिए अतिरिक्त मांग पूरी करना संभव नहीं है।

आयुक्त के मुताबिक, निर्माणाधीन मकानों को भी नर्मदा का नया कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। मकान का निर्माण पूरा होने के बाद नियमित जल कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा सकेगा। नियमानुसार आवेदन करने पर कनेक्शन देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

निर्माण कार्य में नर्मदा का पानी इस्तेमाल करने पर रोक
निगम आयुक्त ने कहा कि निर्माण के दौरान नर्मदा का कनेक्शन देने पर पानी का इस्तेमाल भवन निर्माण में होने की आशंका रहती है। नर्मदा का पानी सीमित और उपयोगी संसाधन है, इसलिए इसका उपयोग निर्माण कार्यों में नहीं किया जाना चाहिए।

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि मकान या अन्य भवन का निर्माण कराते समय ट्रीटेड वाटर यानी उपचारित पानी का इस्तेमाल करें। इससे पेयजल की बचत की जा सकेगी और उपलब्ध नर्मदा जल का उपयोग घरेलू जरूरतों के लिए किया जा सकेगा।

हर वार्ड में हाइड्रेंट बनाने की तैयारी
संभावित जल संकट से निपटने के लिए नगर निगम हर वार्ड में किसी एक कुएं या बावड़ी के पास हाइड्रेंट बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके जरिए संबंधित वार्ड के उन क्षेत्रों में टैंकर से पानी पहुंचाया जाएगा, जहां जरूरत के मुताबिक आपूर्ति नहीं हो पाएगी।

निगम की ओर से जल संकट से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। आने वाले महीनों में पेयजल की उपलब्धता और मांग के बीच संतुलन बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी।

पानी की उपलब्धता पर सरकार की बैठक
इंदौर में पेयजल की स्थिति की समीक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से गुरुवार को बैठक आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।

बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नगरीय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे के शामिल होने की बात कही गई है।

बैठक सिटी बस कंपनी के सभागार में प्रस्तावित है। इसमें शहर में पानी की उपलब्धता, संभावित संकट और आने वाले समय में नागरिकों को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा होगी।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

12 minutes ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

27 minutes ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

37 minutes ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 1 hour ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 2 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 2 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 2 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 2 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 2 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 2 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 2 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 2 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 2 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 3 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 3 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 3 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 3 hours ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!