शराब प्रेमियों को झटका: अब जाम छलकाना पड़ेगा महंगा; इस दिन से कीमतों में होगी बढ़ोतरी!
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के शराब प्रेमियों को जल्द बड़ा झटका लगने वाला है। प्रदेश में 1 अप्रैल से शराब की कीमतों में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। दरअसल, वित्त वर्ष 2026-27 की नई आबकारी नीति का प्रारूप लगभग तैयार हो चुका है और इसे मंजूरी भी मिल गई है। जैसे ही यह नीति लागू होगी, इसका सीधा असर शराब की कीमतों पर देखने को मिलेगा।
19 हजार करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य
एमपी सरकार ने नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी विभाग को 19,000 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य सौंपा है। यह लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में करीब 3,000 करोड़ रुपए अधिक है।
इसी बढ़े हुए लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार आबकारी नीति में सख्ती और बदलाव कर रही है। नई नीति को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हाई एम्पावर्ड कमेटी की बैठक हो चुकी है, जिसमें नीति के प्रारूप को हरी झंडी दे दी गई है।
ई-नीलामी से तय होंगे ठेके
नई आबकारी नीति के तहत प्रदेश की 3,553 शराब दुकानों की नीलामी सिंगल ई-टेंडर प्रक्रिया के जरिए की जाएगी। खास बात यह है कि शराब दुकानों का रिजर्व प्राइस 20 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा, जिससे ठेके महंगे होंगे और इसका सीधा असर शराब की खुदरा कीमतों पर पड़ेगा।
प्रदेश में नहीं खुलेंगी नई शराब दुकानें
सरकार ने साफ कर दिया है कि नई नीति के तहत प्रदेश में एक भी नई शराब दुकान नहीं खोली जाएगी। यानी मौजूदा दुकानों की संख्या यथावत रहेगी, लेकिन ठेकों की कीमत बढ़ने से शराब के दाम बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है।
कैबिनेट से मंजूरी के बाद लागू होगी नीति
सूत्रों के अनुसार, नई आबकारी नीति को जल्द ही कैबिनेट में पेश किया जाएगा। कैबिनेट से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद यह नीति 1 अप्रैल से लागू हो सकती है, जिसके साथ ही शराब की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!