बच्चों के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बेबी अनिका की मदद: कमल बीसे ने किया 11 हजार का सहयोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन साल की अनिका शर्मा की मदद के लिए हर वर्ग व उम्र का व्यक्ति आगे आ रहा है। खासकर, स्कूलों बच्चों ने जेबखर्च की राशि इलाज के लिए दान की है। अब लोग अपने बच्चों के जन्मदिन पर भी मदद के लिए हाथ खोल रहे हैं।
समाजसेवी कमल बीसे ने पुत्र के जन्मदिन के मौके पर अनिका के पिता प्रवीण शर्मा को रोकडिय़ा हनुमान मंदिर बुलाया और 11 हजार रुपए भेंट किए। टीम अनिका के दिकेश पुरुषोत्तम यादव, शुभम सोलंकी समेत अनेक लोग मौजूद थे।
बीसे परिवार ने अनिका को लाड़-दुलार किया और प्रभु से प्रार्थना की वो जीवनभर खुश रहे, दीर्घायु हो। इससे पूर्व भी अनेक लोगों ने अपने बच्चे के जन्मदिन पर अनिका की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। अब जिस भी व्यक्ति के बच्चे का जन्मदिन होता है, वो अनिका को जरूर याद करता है।
अनिका स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 नामक अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही है। ये लाखों बच्चों में से किसी एक को होती है। अभी देश में 17 बच्चे जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इलाज अमेरिकी इंजेक्शन है जो 9 करोड़ रुपए में आता है। इसी राशि को एकत्र करने का अभियान महीनों से चल रहा है। लोग खुद आगे आकर अनिका को मदद कर रहे हैं।
अब तक करीब 4.50 करोड़ रुपए एकत्र हो चुके हैं इतनी ही राशि बाकी है, वो भी उसका वजन 13.500 किलो होने के पहले। अभी वो 10.500 किलो की हो चुकी है। उसका वजन नियंत्रित करने के लिए परिजन उसकी डाइट पर कड़ा ध्यान दे रहे हैं।
स्कूली बच्चों ने भी की मदद
सांईबाबा पब्लिक स्कूल के छात्रों व प्राचार्य की ओर से 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। पिता प्रवीण व माता सरिता शर्मा मौजूद थे।
छात्रों ने अनिका को लाड़-दुलार किया और सामूहिक प्रार्थना की कि ईश्वर उसे लंबी उम्र प्रदान करे। वंडर किड्स गुरुकुल के छात्रों ने भी आपसी सहयोग से 16 हजार व डॉल्स एंड बॉल प्री स्कूल के छात्रों, स्टॉफ व अन्य लोगों ने 15, 200 रुपए भेंट किए।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!