अनिष्ट का डर दिखाकर बाबा ने की ठगी: पूजा के नाम पर वसूले रुपए; परिवार ने की शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एक ढोंगी बाबा के झांसे में आकर एक परिवार ने 30 हजार रुपए गंवा दिए। जब बाबा के बताए अनुसार परिवार की परेशानियां दूर नहीं हुईं और वह गायब हो गया, तो पीड़ित परिवार हजीरा थाने पहुंचा और अज्ञात बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिवार पर संकट की कही बात
घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। राधा विहार कॉलोनी निवासी विवेक शर्मा के घर एक बाबा पहुंचा और आटा मांगा। विवेक ने आटा दे दिया, लेकिन बाबा ने पूरी कटोरी लेने से मना कर दिया। वह कहने लगा कि तुम्हारे परिवार पर बहुत संकट है, इसलिए पूरा आटा नहीं ले सकता। विवेक ने बात टालने की कोशिश की, लेकिन बाबा वहीं रुका रहा।
बाबा की बातों में आ गए
बातचीत के दौरान बाबा ने विवेक के भाई-बहनों के नाम और पारिवारिक स्थिति बतानी शुरू कर दी। उसने कहा कि कुछ लोग तुम्हारा बुरा चाहते हैं और तुम्हारी प्रॉपर्टी हड़प रहे हैं। यह सुनकर विवेक धीरे-धीरे बाबा की बातों में आ गया। भरोसा बनते ही बाबा ने घर के अंदर अगरबत्ती जलाने को कहा और बैठकर विस्तार से बात करने लगा।
ऐसे लिया झांसे में
घर के अंदर बाबा ने डराने वाली बातें शुरू कर दीं। उसने आंख बंद कर मंत्र पढ़े और पूछा कि तुम्हें कुछ दिख रहा है या नहीं। विवेक ने मना किया तो बाबा बोला कि तुम्हारी दादी बोल रही हैं-मेरे नाती को बचा लो। यह सुनकर पूरा परिवार घबरा गया।
विवेक ने बताया कि इस दौरान पूरा घर जैसे सम्मोहित हो गया था। इसी बीच बाबा का एक साथी घर के बाहर बैठकर निगरानी करता रहा।
बुजुर्गों और बच्चों पर खतरे की बात कही
बाबा ने कहा कि कुछ लोग परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं और रंगपंचमी तक बड़ा अनिष्ट होने वाला है। उसने बुजुर्गों और बच्चों पर खतरे की बात कही। फिर अचानक पूछा केशव कौन है? विवेक ने बताया कि वह उसका बेटा है।
इस पर बाबा बोला कि उसके साथ बहुत बुरा होने वाला है, कोई उस पर नजर गड़ाए बैठा है। इससे पूरा परिवार दहशत में आ गया।
सात दिन की पूजा के नाम पर 30 हजार ऐंठे
इसके बाद बाबा ने कहा कि सात दिन तक विशेष पूजा करानी होगी, जो बिना लहसुन-प्याज खाने वाला ही कर सकता है। विवेक ने असमर्थता जताई तो बाबा ने खुद पूजा कराने की बात कही और रोज 4 हजार रुपए खर्च बताया।
पूरी तरह डर के माहौल में आ चुके विवेक ने बाबा के कहने पर 30 हजार रुपए उसे दे दिए। इसके बाद भी परिवार की परेशानियां दूर नहीं हुईं और बाबा अब गायब है। ठगे जाने का अहसास होने पर परिवार ने हजीरा थाने में शिकायत की।
पुलिस का कहना है कि अज्ञात बाबा की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा
हजीरा थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि थाने में शिकायत आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!