चार छात्राओं को किडनैप करने की कोशिश: जबरन वाहन में बैठाने का किया प्रयास; दो महिलाएं हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बदनावर।
चार छात्राओं को स्कूल जाते समय अगवा करने का प्रयास किया गया। घटना सुबह करीब 10 बजे ग्राम बखतगढ़ के लालघाटी चौराहे के पास की बताई जा रही है। चारों छात्राएं ग्राम साकतली की निवासी है।
तीन संदिग्ध ने छात्राओं को पास बुलाया
जानकारी के अनुसार, छात्राएं पैदल स्कूल जा रही थीं, तभी इको वाहन से आए तीन संदिग्ध, दो महिलाएं और एक पुरुष उनके पास पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने मास्क लगा रखा था और छात्राओं को चॉकलेट देने के बहाने अपने पास बुलाया।
जबरन वाहन में बैठाने की कोशिश की
इसके बाद उन्हें जबरन वाहन में बैठाने की कोशिश की गई। हालांकि छात्राओं की सूझबूझ और साहस के कारण बदमाश अपनी मंशा में सफल नहीं हो सके।
दो महिलाओं को पकड़ा
बालिकाओं ने जोर से शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दो महिलाओं को पकड़ लिया और उन्हें थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उनका पुरुष साथी वाहन सहित फरार हो गया।
बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे
घटना की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। चिंतित परिजन बच्चों की कुशलता जानने के लिए स्कूल पहुंचे, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण बदनावर पुलिस थाना भी पहुंचे।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए अभिभावकों से बच्चों को जागरूक रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!