खबर
Top News

क्रिकेटर के घर पर हमला: पत्थर मारे; पेट्रोल बम से आग लगाने की कोशिश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 11:35 am
शेयर करें:
क्रिकेटर के घर पर हमला

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा स्थित घर पर बुधवार रात हमला हुआ। उपद्रवियों ने घर पर पथराव कर खिड़कियां तोड़ दीं और कथित तौर पर पेट्रोल से भरी बोतलों के जरिए आग लगाने की भी कोशिश की।

किसी के घायल होने की सूचना नहीं
घटना के समय घर खाली था, इसलिए किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह हमला पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाकिब के शामिल होने के कुछ घंटों बाद हुआ। शाकिब फिलहाल श्रीलंका में बताए जा रहे हैं।

रात करीब 9 बजे घर पर पथराव
मगुरा सदर पुलिस के अधिकारी मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून के मुताबिक, हमला रात करीब 8:45 से 9 बजे के बीच हुआ। कुछ लोगों ने शाकिब के घर पर पत्थर फेंके और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

दावा किया जा रहा है कि हमलावर कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में पेट्रोल भरकर लाए थे और घर में आग लगाने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

हसीना की वर्चुअल मीटिंग में दिखे थे शाकिब
इससे कुछ घंटे पहले शेख हसीना ने बुधवार शाम करीब 6:45 बजे वर्चुअल माध्यम से समर्थकों को संबोधित किया था। करीब 25 मिनट के संबोधन के दौरान शाकिब अल हसन भी ऑनलाइन मौजूद थे।

कार्यक्रम में हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय और पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी सहित अवामी लीग से जुड़े अन्य नेता भी शामिल हुए।

पहले भी शाकिब के घर पर हुआ था हमला
2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में अवामी लीग से जुड़े कई नेताओं और पूर्व सांसदों की संपत्तियों को निशाना बनाया गया था। उस दौरान भी शाकिब के मगुरा स्थित घर पर हमला हुआ था। तब भी वे वहां मौजूद नहीं थे।

शाकिब अवामी लीग के टिकट पर सांसद चुने गए थे और राजनीति में आने के बाद भी क्रिकेट खेलते रहे। 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान उनकी चुप्पी को लेकर भी आलोचना हुई थी।

शाकिब के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले
2024 में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद शाकिब बांग्लादेश से बाहर रहे। बाद में छात्र आंदोलन के दौरान एक व्यक्ति की मौत से जुड़े मामले में उनका नाम भी आरोपी के तौर पर सामने आया था। उनके खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज किए गए।

हालांकि इन मामलों में आरोपों पर अंतिम न्यायिक फैसला नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस शाकिब के घर पर हुए हमले में शामिल लोगों की पहचान और घटना के पीछे की वजह की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 14 hours ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 14 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 14 hours ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 14 hours ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 14 hours ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 14 hours ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 14 hours ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 14 hours ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 14 hours ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 14 hours ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 15 hours ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 15 hours ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 15 hours ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 15 hours ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 15 hours ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 15 hours ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 15 hours ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 15 hours ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!