होटल में घुसकर हमला: तलवार-चाकू लेकर पहुंचे 15 बदमाश; शेफ और कर्मचारियों से भी की मारपीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक होटल में घुसकर 10 से 15 बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। तलवार, चाकू, हॉकी और बेसबॉल बैट से लैस बदमाशों ने होटल में तोड़फोड़ की और चार युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे होटल के शेफ और कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
ड्यूटी से लौट रहे थे युवक
घटना बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित जैन ब्रदर्स होटल की है। घायल 24 वर्षीय लीलाधर कुशवाहा ने बताया कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ मंडीदीप की फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म कर पैदल होटल में खाना खाने जा रहे थे।
बाइक टकराने से शुरू हुआ विवाद
इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहे कुछ युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर चारों युवक जान बचाने के लिए होटल के अंदर चले गए, लेकिन कुछ ही मिनट बाद 10-15 बदमाश हथियार लेकर होटल में घुस आए और हमला शुरू कर दिया।
होटल में घुसकर हमला
पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने पहले होटल के अंदर मारपीट की, फिर उसे बाहर घसीटकर गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियारों से कई वार किए। मेडिकल रिपोर्ट में गहरे घाव दर्ज किए गए हैं।
बाहर घसीटकर किए धारदार हथियार से वार
लीलाधर का कहना है कि यदि उसने बचाव नहीं किया होता तो उसकी जान जा सकती थी। हमले में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसका उपचार कराया गया है।
AIIMS में भर्ती, मेडिकल रिपोर्ट में 10-12 हमलावरों का उल्लेख
गंभीर रूप से घायल लीलाधर कुशवाहा को एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में बनाई गई एमएलसी में 10 से 12 लोगों के समूह द्वारा हमले का उल्लेख किया गया है। घटना शनिवार रात करीब 10:45 बजे की बताई गई है।
CCTV फुटेज पुलिस को सौंपे, अभी तक FIR दर्ज नहीं
पूरी वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में हथियारों के साथ होटल में घुसते और युवकों पर हमला करते बदमाश स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं।
पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घायलों के बयान दर्ज करने पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!